जालंधर। पंजाब में भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार किए गए विधायक रमन अरोड़ा से पूछताछ केस की परतें खुलती जा रहीं हैं। नगर निगम के बिल्डिंग ब्रांच के एटीपी सुखदेव वशिष्ठ द्वारा घरों पर लगाए जा रहे फर्जी नोटिसों की कापी विधायक के घर से बरामद हुई है। विजिलेंस मान रही है कि उक्त नोटिस रमन अरोड़ा की शह पर ही चिपकाए जा रहे थे। खुलासा हुआ है कि घरों पर बिना नगर निगम के डायरी नंबर के ये नोटिस लगाए जा रहे थे। नोटिस की कापी सामने आने के बाद अब मामले ने और तूल पकड़ लिया है, क्योंकि जिन जिन लोगों के घरों दुकानों पर ये नोटिस लगाए गए हैं, अब वह भी शिकायतें करने आगे आ सकते हैं।
पुलिस से फर्जी CBI अधिकारी को भी छुड़ाने का आरोप
सूत्रों के अनुसार जालंधर में पुलिस ने आज से करीब दस माह पहले एक फर्जी सीबीआई अधिकारी को गिरफ्तार किया था। फर्जी CBI अधिकारी बनकर घूम रहे युवक को से CBI का फर्जी आई-कार्ड भी बरामद हुआ है। पुलिस की पूछताछ में पता चला था कि उक्त व्यक्ति फर्जी और सीबीआई का आईकार्ड भी फर्जी है। अब जब विजिलेंस ने मामले की जांच शुरू की तो पता चला कि विधायक के कहने पर ही ये मामला भी रफा दफा किया गया था। हालांकि इसे लेकर विजिलेंस फिलहाल कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। हालांकि इस पर भी विजिलेंस की जांच जारी है।
Fake-Notices-Found-At-The-House-Of-Mla-Arrested-In-Jalandhar-Atp-Had-Pasted-Them-Outside-The-Houses-Interrogation-Of-Raman-Arora-Continues