September 11, 2026 03:45:08
नशे में एएसआई दोस्त की रिवाल्वर पकड़ दूसरे दोस्त को मारी गोली, मौत के बाद शव नहर में फैंका, तीन अरेस्

नशे में एएसआई दोस्त की रिवाल्वर पकड़ दूसरे दोस्त को मारी गोली, मौत के बाद शव नहर में फैंका, तीन अरेस्ट

May31,2025 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना में एक एएसआई के साथी ने नशे की हालत में अपने दो साथियों के साथ मजाक करते हुए एक व्यक्ति को रिवॉल्वर से गोली मार दी। गोली लगने से युवक की मौत हो गई। मृतक का शव देखकर एएसआई घबरा गया और उसने अपने साथियों की मदद से उसे अपनी कार में डालकर नहर में फेंक दिया।

जब परिजनों को घटना का पता चला तो उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से बात की। पुलिस अधिकारियों ने जब आरोपी एएसआई से सख्ती से पूछताछ की तो उसने हत्या की बात कबूल कर ली, लेकिन तब तक मोरिंडा पुलिस द्वारा पोस्टमॉर्टम के बाद व्यक्ति का अंतिम संस्कार कर दिया गया था। मृतक की पहचान गुरजिंदर सिंह उर्फ गोरा के रूप में हुई।

शराब के नशे में रिवॉल्वर से की फायरिंग

जानकारी देते हुए एडीसीपी मनदीप सिंह ने बताया कि 16 अप्रैल को मृतक गुरजिंदर सिंह गोरा, एएसआई बुआ सिंह, सुखविंदर सिंह उर्फ गगन और अविंदरपाल सिंह उर्फ बंटी ने साथ में शराब पी थी। शराब के नशे में मजाक करते हुए बंटी ने एएसआई बुआ सिंह की प्राइवेट रिवॉल्वर से फायर कर दिया।

अचानक फायर गुरजिंदर सिंह गोरा को लग गया, जिससे उसकी मौत हो गई। डर के मारे आरोपियों ने गुरजिंदर के शव को कार में डाला और मोरिंडा नहर पर ले जाकर फेंक दिया। परिजनों की शिकायत के बाद जब पुलिस ने गुरजिंदर के लापता होने की फोटो वायरल की तो मोरिंडा पुलिस ने लुधियाना पुलिस से संपर्क कर गुरजिंदर का फोटो दिखाया। मोरिंडा पुलिस ने अज्ञात शव मिलने के मामले में गुरजिंदर के शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया था। जब गुरजिंदर की मां ने पुलिस को बताया कि गुरजिंदर एएसआई बुआ सिंह, बंटी और गगन के साथ कार में गया था और तब से वह लापता है, तो पुलिस अधिकारियों ने बुआ सिंह को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की और मामले का खुलासा किया।

एडीसीपी मंदीप सिंह के अनुसार पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर स्थानीय स्तर पर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की सबसे बड़ी गलती यह है कि हत्या करने के बाद उन्होंने पुलिस को सूचना देने की बजाय शव को नष्ट कर दिया। जिस कार में मृतक गोरा को ले जाने का आरोप परिवार ने लगाया है, उसकी भी फोरेंसिक जांच की गई है।

नशे में एएसआई दोस्त की रिवाल्वर पकड़ दूसरे दोस्त को मारी गोली, मौत के बाद शव नहर में फैंका, तीन अरेस्

In-A-Drunken-State-He-Grabbed-Asi-Revolver-And-Shot-His-Other-Friend-Threw-The-Body-In-The-Canal-After-His-Death-Three-Arrested



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं