लुधियाना। LDCA (LUDHIANA DISTRICT CRICKET ASSOCIATION) के मेंबरों पर करोड़ो रुपए की ठगी करने के आरोप लगे है। जिसके चलते एसडीएम की और से मामले की जाँच के बाद पुलिस ने कारवाही कर दी है। थाना डिवीजन नंबर आठ की पुलिस ने पंकज डोगरा के बयानों पर एलडीसीए के प्रेसिडेंट, जनरल सेक्रेटरी और ट्रेरर पर खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। शिकायतकर्ता पंकज डोगरा ने बताया कि LDCA के प्रेसिडेंट, जनरल सेक्रेटरी और ट्रेरर और अन्य मेंबरों द्वारा एसोसिएशन के नाम पर लोगो से पैसा इक्ट्ठा किया गया। उनकी और से पिछले कई सालों से एनुअल जनरल मीटिंग तक नहीं करवाई गई और ना ही एसोकेशन के फंड का कभी किसी को हिसाब दिया। यहाँ तक के उकत कमेटी मेंबरों की और से एसोकेशन के फण्ड का जमकर मिस्यूज किया। इस तरह करके करोड़ो रुपए का हेरफेर किया गया है। शिकायतकर्ता की और से मामले सबंधी किला प्रशासन को शिकायत दी गई थी। जाँच में कई कमियां सामने आई। जिसकी जाँच के बाद करवाई की गई है। हालाकि सभी आरोपी फरार है। जिनकी तलाश में पुलिस रेड कर रही है।
Allegations-Of-Scam-In-Ldca-Case-Filed-Against-Committee-Members-Action-Taken-After-Investigation-By-Sdm