September 9, 2026 23:30:12
उत्तराखंड में हेलिकॉप्टर की सड़क पर इमरजेंसी लैंडिंग, पीछे का हिस्सा कार पर गिरा, पायलट समेत 6 यात्री

उत्तराखंड में हेलिकॉप्टर की सड़क पर इमरजेंसी लैंडिंग, पीछे का हिस्सा कार पर गिरा, पायलट समेत 6 यात्री थे सवार

Jun7,2025 | Enews Team | Uttarakhand

उत्तराखंड। त्तराखंड के रुद्रप्रयाग में तकनीकी खराबी के कारण सड़क पर हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग हुई। इस दौरान हेलिकॉप्टर के पीछे का हिस्सा कार पर गिरकर टूट गया। इसमें कार भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। जबकि हेलिकॉप्टर के पंखे से हाईवे किनारे बनी दुकान की टीन शेड भी उड़ गई। इस दौरान दुकान में बैठे लोगों ने भागकर जान बचाई। हेलिकॉप्टर ने बडासू हेलिपैड से केदारनाथ के लिए उड़ान भरी थी, जिसमें पायलट समेत 6 यात्री सवार थे। हादसे में पायलट को हल्की चोटें आई हैं। इसके अलावा अन्य यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं। इसके बाद पायलट को नजदीकी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। सीईओ यूकाडा सोनिका ने बताया- क्रिस्टल एविएशन प्राइवेट लिमिटेड का हेलिकॉप्टर सिरसी से उड़ान भरते समय हेलीपैड के अलावा सड़क पर एहतियातन लैंडिंग की। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। डीजीसीए को सूचना दे दी गई है। बाकी शटल ऑपरेशन तय कार्यक्रम के अनुसार सामान्य चल रहे हैं।

तकनीकी खामी के चलते हाईवे पर करनी पड़ी लैंडिंग

जिला पर्यटन विकास अधिकारी एवं हेली सेवा के नोडल अधिकारी राहुल चौबे ने बताया- क्रिस्टल एविएशन प्राइवेट लिमिटेड का एक हेलिकॉप्टर दोपहर एक बजे बड़ासू स्थित बेस से केदारनाथ धाम के लिए 5 यात्रियों के साथ टेक-ऑफ कर रहा था। इसी दौरान हेलिकॉप्टर में कुछ तकनीकी खामी आ गई। पायलट ने समय रहते खामी को भांप लिया। इसके बाद नेशनल हाईवे पर पायलट ने इमरजेंसी लैंडिंग की। हेलिकॉप्टर में सवार सभी पांचों यात्री सुरक्षित हैं, जबकि पायलट को हल्की चोट आई है। इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान सड़क पर खड़ी एक गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। इससे हेली शटल सेवा पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है।

Emergency-Landing-Of-Helicopter-On-Road-In-Uttarakhand-Rear-Part-Fell-On-Car-6-Passengers-Including-Pilot-Were-On-Board



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2026