पंजाब। पंजाब की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कमर कौर उर्फ कंचन तिवाड़ी की मौत हो गई। कल, बुधवार को उनका शव बठिंडा में चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर एक कार पार्किंग में मिला था। तब उनकी पहचान नहीं हो पाई थी। आज खुलासा हुआ कि ये शव कमल कौर का है। फिलहाल पुलिस ने शव कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवा दिया है। अभी मामले की जांच की जा रही है। कमल कौर लुधियाना की रहने वाली थीं। वह इंस्टाग्राम पर अक्सर विवादित और अश्लील रील बनाती थी। उनके इंस्टाग्राम पर 3.86 लाख फॉलोअर्स हैं। अश्लील कंटेंट को लेकर 7 महीने पहले आतंकी अर्श डल्ला ने कमल कौर को मारने की धमकी भी दी थी।
Ludhianas-Social-Media-Influencer-Murdered-Body-Found-In-A-Car-Parked-In-The-Parking-Lot-Terrorist-Arsh-Dalla-Had-Threatened-Her-Over-Obscene-Content