September 9, 2026 22:37:11
लुधियाना में गैंगस्टर और पुलिस के बीच मुठभेड़, हथियार बरामद करने गई टीम पर फायरिंग, जवाबी कार्रवाई म

लुधियाना में गैंगस्टर और पुलिस के बीच मुठभेड़, हथियार बरामद करने गई टीम पर फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में टांग में गोली मारी

Jun18,2025 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। लुधियाना के खन्ना में कुख्यात गैंगस्टर गगनदीप सिंह उर्फ गैरी ललतों उर्फ रावण को पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़ लिया। गैरी को भट्टियां इलाके में छिपाई गई पिस्तौल बरामद कराने ले जाया गया था। वहां पहुंचकर उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में सिटी थाना-2 के एसएचओ तरविंदर बेदी ने गैरी की टांग में गोली मार दी। घायल गैंगस्टर को खन्ना के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह कार्रवाई 15 जून को हुई गैंगवॉर के बाद की गई है। उस दिन गैरी ललतों और सुखवीर भूची गैंग के बीच खन्ना के ग्रीनलैंड होटल के पास गोलीबारी हुई थी। एक लड़की से दोस्ती इस झगड़े की वजह बनी। इस मामले में गैरी समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। एसएसपी डॉ. ज्योति यादव ने बताया कि गैरी कई आपराधिक मामलों में शामिल रहा है। पुलिस ने उसके खिलाफ हथियार अधिनियम और पुलिस पर हमले समेत कई धाराएं लगाई हैं। पूछताछ में और भी नाम सामने आ सकते हैं।

Encounter-Between-Gangster-And-Police-In-Ludhiana-Firing-On-The-Team-That-Went-To-Recover-Weapons-Shot-In-The-Leg-In-Retaliation

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

Copyright E News Punjab | 2026