लुधियाना। लुधियाना के सिविल अस्पताल के बाहर पार्किंग में दो पक्षों में खूनी झड़प हो गई। दोनों पक्षों द्वारा तलवारें लहराने की वीडियो भी सामने आई है। इस झड़प में दोनों गुट के करीब 3 से 4 लोग घायल हुए है। घायलों का मैडिकल करवाने के लिए दोनों गुट सिविल अस्पताल आए थे लेकिन अस्पताल के अंदर जाने से पहले ही सड़क पर उनकी बहसबाजी शुरू हो गई। बहसबाजी के बाद दोनों गुटों ने एक दूसरे पर हमला किया। इससे पहले दोनों गुट किसी अन्य थाने में भी लड़े थे।जानकारी देते हुए एसएचओ गुरजीत सिंह ने कहा कि जिन दो गुटों में झड़प हुई है ये इनका पारिवारिक मसला है। पति-पत्नी की लड़ाई पहले हुई थी। आज उन्हें थाना में बुलाया जहां ये लड़े। इसके बाद एक गुट की शिवानी नाम के महिला अपने परिजनों के साथ मैडिकल करवाने आई थी। इसी दौरान दूसरा गुट भी अस्पताल के बाहर आ गया। दोनों गुटों से हथियार बरामद कर लिए है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। सीसीटीवी फूटेज भी खंगाली जा रही है। जिन लोगों ने हथियार लहराएं है उनके खिलाफ बनता एक्शन लिया जाएगा। किसी भी तरह का माहौल खराब नहीं होने दिया जाएगा।
Bloody-Clash-Between-Two-Parties-In-The-Parking-Lot-Of-Ludhiana-Civil-Hospital-Swords-Were-Brandished