September 10, 2026 02:06:56
लुधियाना में क्राइम ग्राफ बढ़ा, घर के बाहर सैर कर रहे व्यक्ति की लुटेरों ने चाकू घोंप की हत्या, मोबा

लुधियाना में क्राइम ग्राफ बढ़ा, घर के बाहर सैर कर रहे व्यक्ति की लुटेरों ने चाकू घोंप की हत्या, मोबाइल व कैश लेकर हुए फरार

Jul11,2025 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। लुधियाना में लगातार क्राइम ग्राफ बढ़ता जा रहा है। हाल ही में अभी एक नया मामला सामने आया है। जिसमें गांव मेहरबान के इलाके के गुज्जर भवन में रहने वाले 45 वर्षीय व्यक्ति की स्कूटी सवार बदमाशों ने पेट में चाकू घोंपकर हत्या कर दी। वहीं बदमाश उसका मोबाइल और कैश लेकर फरार हो गए। जख्मी व्यक्ति के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर उसकी पत्नी और बच्चे जब तक उसके पास पहुंच पाते तब तक बदमाश फरार हो गए। घायल को लोगों की मदद से सिविल अस्पताल लेकर गए। लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान तिलकराज के रूप में हुई है। थाना मेहरबान की पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक तिलकराज के बेटे दानिश ने बताया कि उसके पिता पिछले करीब 2 महीनों से बीमारी के कारण घर पर ही रहते थे। वीरवार की रात करीब 10 बजे वह और मां कमला देवी के साथ सैर करने के लिए घर बाहर खड़े थे। इसी दौरान उसकी माता कमला देवी चप्पल पहनने के लिए घर के अंदर चली गई और पिता सैर करते हुए घर से आगे निकल गए। कुछ दूरी पर एक स्कूटी सवार दो युवकों ने उन्हें घेर लिया और उनके पेट में चाकू घोंप दिया। पिता तिलकराज का बदमाश सैमसंग का मोबाइल और करीब 1200 रुपए कैश छीनकर फरार हो गए।

Crime-Graph-Increased-In-Ludhiana-Robbers-Stabbed-A-Person-Walking-Outside-His-House-To-Death-Fled-With-Mobile-And-Cash

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

Copyright E News Punjab | 2026