यशपाल शर्मा
लुधियाना। लुधियाना स्पेशल सेल की और से दो दिन पहले ही ऑनलाइन गेमिंग ऐप के ज़रिए इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों पर लोगों को सट्टा लगवाने वाले दो सराफा कारोबारी सग्गे भाइयों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान राम नगर के अनमोल और सारथी के रूप में हुई है। यह मामला पहले देखने को काफ़ी छोटा लग रहा था। लेकिन अब जब पुलिस की और से आरोपियों को शनिवार रिमांड पर लेकर इसकी गहनता से जांच की तो कई राज खुलकर सामने आ रहे है। सूत्रों के अनुसार इस मामले में नया खुलासा हुआ है की आरोपियों की बैंक ट्रांजेक्शन सामने आई है। जिसमे करोड़ों का लेनदेन हुआ है। जिसमे ज्यादातर लेनदेन दुबई में हुआ है। दुबई में ही इस स्कैम के मुख्य आरोपी बैठे है। जबकि पुलिस की और से दुबई बैठे इस ऑनलाइन फ्रॉड में शामिल आरोपियों की भी पहचान कर ली है। जल्द उन्हें भी मामले में शामिल कर एक्शन लिया जाएगा। वही यह भी सामने आया है की आरोपियों की और से हवाला का कारोबार भी किया जा रहा था। सूत्रों के अनुसार दोनों आरोपी अनमोल और सारथी की और से हवाला के ज़रिए बड़ा लेनदेन किया गया है। जिसमें करोड़ों की पेमेंट को इधर से उधर किया गया। जबकि यह पेमेंट किसी और की नहीं बल्कि लोगों से ही लूट की गई आम जनता की पेमेंट है। सूत्रों के अनुसार आरोपियों के बैंक खातों में भी काफ़ी बड़ी मातरा में पेमेंट पड़ी है। जिसे सीज किया जाएगा।
हर कीमत पर हड़प लेते थे पेमेंट
आरोपियों द्वारा लोगों को ऑनलाइन तरीके से इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों पर लोगों को सट्टा लगवाकर लाखों रुपए कमाने का झांसा देकर अपने जाल में फसाया जाता था। लोगों द्वारा जब आरोपियों को पेमेंट दे दी जाती थी तो वह चाहे जीते चाहे हारे, लेकिन हर हाल में आरोपियों की और से पेमेंट हड़प ली जाती थी। जिसके बाद आरोपियों की और से दूसरे लोगों को अपना शिकार बनाया जाता था। आरोपियों द्वारा सिर्फ भारत में ही यह फ्रॉड बिज़नेस चलाया जा रहा था। बल्कि विदेशों में भी लोगों को अपना शिकार बनाया जा रहा था। गिरफ्तारी केआर समय आरोपियों द्वारा नीदरलैंड्स और ग्वेर्नसे के क्रिकेट मैच पर सट्टा लगवाया जा रहा था।
लुधियाना में आरोपी भाइयों के कई साथी मौजूद
सूत्रों के अनुसार लुधियाना में अकेले आरोपी भाई अनमोल और सारथी द्वारा ही यह सट्टे का कारोबार नहीं किया जा रहा था। बल्कि उनके साथ कई और लोग भी इस कारोबार में शामिल होने की चर्चा है। जिसके चलते पुलिस की और से उनका सुराग लगाया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार अगर उन लोगों पर पुलिस एक्शन लेती है तो कई काली भेड़े सामने आ सकेंगी। वही आरोपियों के पास से बरामद हुए 12 मोबाइल फोन, 2 लैपटॉप से भी पुलिस को कई सुराग मिले है। जिनमें कई नंबर लुधियाना के है। जिन्हें लेकर पुलिस जाँच कर रही है। पुलिस की रडार पर कई आरोपी है।
Bank-Transactions-Of-Two-Bullion-Traders-Who-Used-To-Gamble-Through-Online-Gaming-Apps-Came-To-Light-Big-Transactions-Were-Happening-In-Dubai-Suspicion-Of-A-Link-With-Hawala