September 10, 2026 04:01:00
लुधियाना में धार्मिक स्थल पर जा रहे श्रद्धालुओं की बस पर हमला, कार सवारों ने कृपाण मारी, साइड नहीं द

लुधियाना में धार्मिक स्थल पर जा रहे श्रद्धालुओं की बस पर हमला, कार सवारों ने कृपाण मारी, साइड नहीं देने पर विवाद; 3 गिरफ्तार

Jul15,2025 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। लुधियाना में चहलां गांव के पास मंगलवार को शिव मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं की बस पर कार सवारों ने हमला कर दिया। बस और कार सवारों के बीच रास्ता देने को लेकर विवाद हुआ। कार सवार युवकों ने कृपाण से बस पर हमला कर दिया। उन्होंने बस के शीशे भी तोड़ दिए। श्रद्धालु समराला जा रहे थे। लुधियाना से करीब 10-11 बसों में श्रद्धालु चहलां के प्राचीन शिव मंदिर दर्शन के लिए आए थे। बस ड्राइवर पवन कुमार ने बताया कि सर्विस रोड पर वर्ना कार सवारों ने बस को न साइड देने की बात पर पहले गाली-गलौज की। फिर तेजधार हथियारों और कृपाण से हमला कर दिया। हमले में चालक को मामूली चोटें आईं। श्रद्धालुओं को कोई नुकसान नहीं हुआ। शिव भक्तों की बस पर हमले के मामले में पुलिस ने 5 आरोपियों की पहचान की है। आरोपियों की पहचान दिलावर सिंह निवासी लोहारिया, मनीष लाल नागपाल निवासी माछीवाड़ा साहिब, गुरप्रीत सिंह गोपी निवासी उधोवाल, तेजिंदर सिंह निवासी गोसगढ़, हरजोत सिंह निवासी बोंदल रोड के तौर पर हुई।

कार का नंबर जाली निकला

समराला पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। डीएसपी तरलोचन सिंह के मुताबिक कुछ ही घंटों में तीन आरोपियों को गाड़ी समेत गिरफ्तार कर लिया गया और कार का नंबर जाली निकला। उन्होंने बताया कि यह घटना धार्मिक विवाद से जुड़ी नहीं है। यह आपसी झगड़े का मामला है। आरोपी समराला और माछीवाड़ा इलाके के रहने वाले हैं। शिकायतकर्ता चेतन बवेजा के अनुसार, बस के ड्राइवर से 1500 रुपए भी छीने गए हैं। वहीं इन हमलावरों के खिलाफ एक अलग केस भी दर्ज हुआ है। यह केस माछीवाड़ा साहिब में दो मजदूरों से लूटपाट का है। जांच में सामने आया कि माछीवाड़ा साहिब के पवात में पूल में नहा रहे दो मजदूरों चंदन यादव व मोहन राम से इन कार सवारों ने लूटपाट की। हथियारों के बल पर लूटा गया। मजदूरों से नकदी व मोबाइल छीना गया।

Bus-Of-Pilgrims-Going-To-A-Religious-Place-Attacked-Car-Riders-Attacked-With-Swords-Dispute-Over-Not-Giving-Way-3-Arrested



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2026