पंजाब। आय से अधिक संपत्ति मामले में गिरफ्तार सीनियर अकाली नेता और पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया के अमृतसर स्थित घर पर विजिलेंस टीम दोबारा जांच के लिए पहुंची। मजीठिया के वकील अर्शदीप सिंह कलेर भी मौके पर मौजूद रहे। इसके बाद टीम ने प्रॉपर्टी की पैमाइश और संबंधित प्रक्रिया शुरू की गईं। इस दौरान किसी तरह की बाधा न हो, इसके लिए मजीठिया के घर के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। इससे पहले सरकारी वकील फैरी सोफ्त ने कहा था कि आज रेड की कार्रवाई तय है और मजीठिया के वकील की मौजूदगी में सभी औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी। हालांकि मजीठिया के वकील ने अर्शदीप सिंह कलेर ने कहा कि बिक्रम मजीठिया जेल में पूरी तरह फिट है। बीपी मजीठिया का नहीं सीएम भगवंत मान का बढ़ा हुआ है। जो मोबाइल मिलने से लेकर अन्य जानकारियां सीएम ने मीडिया में दी थी वह कहां हैं।
Vigilance-Team-Reached-Majithias-House-Measured-And-Valued-The-Property