लुधियाना। लुधियाना के शिंगार सिनेमा रोड पर स्थित क्रिस्पी रेस्त्रां में पुलिस की और से रेड कर जुआरियों को गिरफ्तार किया है। रेस्त्रां मालिक द्वारा रेस्त्रां की आड़ में लोगों को जुआ खिलाया जा रहा था। पुलिस ने आरोपियों से 2.05 लाख रुपए कैश व नोट गिनने वाली मशीन बरामद की है। थाना डिवीजन नंबर तीन की पुलिस ने माधोपुरी के जोगी राय, दरेसी के हितेश कुमार, कमलप्रीत सिंह, दुर्गापुरी के विवेक, एसडीपी कॉलोनी के ध्रुव वालिया, संभव कुमार, जसकरन और अरुण कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एएसआई सुलखन सिंह ने बताया कि शिंगार सिनेमा रोड पर क्रिस्पी रेस्त्रां है। जिसका मालिक अरुण कुमार है। अरुण की और से रेस्त्रीं की आड़ में जुआ खिलाया जाता था। पुलिस को सूचना मिली तो वहां रेड की। जहां पर आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।
Breaking-News-Police-Raid-On-Gamblers-In-Ludhianas-Crispy-Restaurant-Eight-People-Including-Restaurant-Owner-Arrested-2-05-Lakh-Cash-Recovered