September 11, 2026 01:41:18
पटियाला-हरियाणा में पुलिस चौकियों पर ग्रेनेड फेंकने वाले तीन गिरफ्तार, बब्बर खालसा के सदस्य, Isi और

पटियाला-हरियाणा में पुलिस चौकियों पर ग्रेनेड फेंकने वाले तीन गिरफ्तार, बब्बर खालसा के सदस्य, Isi और रिंदा से कनेक्शन, हथियार-हैंड ग्रेनेड बरामद

Jul20,2025 | Enews Team | Punjab

चंडीगढ़। पंजाब में काउंटर इंटेलिजेंस (CI) पटियाला और स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (SSOC) मोहाली की संयुक्त कार्रवाई में बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) के तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया है। इन तीनों पर 1 अप्रैल 2025 को पटियाला के बादशाहपुर और 6 अप्रैल 2025 को हरियाणा के अजीमगढ़ में पुलिस चौकियों पर ग्रेनेड हमलों में शामिल होने का आरोप है। इस बारे में पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने खुद जानकारी दी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर गिरफ्तारी की पुष्टि की और इसे पंजाब पुलिस की बड़ी कामयाबी बताया है। आरोपियों से पुलिस को हैंड ग्रेनेड और 2 पिस्तौल (.30 बोर और .32 बोर) बरामद हुए हैं। शुरूआती जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपियों ने दोनों हमले विदेश में बैठे बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) के कार्यकर्ताओं मनु अगवान (ग्रीस) और मनिंदर बिल्ला (मलेशिया) के निर्देश पर किए थे। वे पाकिस्तान स्थित आतंकी हरविंदर सिंह रिंदा और पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के इशारों पर काम कर रहे थे।

पैसे और सामान का हुआ इंतजाम

पुलिस जांच में सामने आया है कि इस मॉड्यूल को विदेश में बैठे आतंकियों से सामान और पैसों की मदद मिली थी। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर इनको यह मदद कैसे पहुंची। पुलिस की टीमें अब आरोपियों को मोहाली अदालत में पेश करेगी। इसके बाद इनका रिमांड लिया जाएगा। इसके बाद पड़ताल में सारी चीजों को खुलासा होगा। जांच में सामने आया है कि आरोपी पंजाब में पुलिस ठिकानों पर और हमले करने की योजना बना रहे थे। इस मामले में मोहाली स्थित SSOC थाने में कानून की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है। जांच अभी चल रही है और जल्द ही और गिरफ्तारियां हो सकती हैं। इस मामले में जल्दी ही बड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Three-Arrested-For-Throwing-Grenades-At-Police-Posts-In-Patiala-Haryana-Members-Of-Babbar-Khalsa-Connection-With-Isi-And-Rinda-Weapons-Hand-Grenades-Recovered



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं