September 11, 2026 07:13:29
ब्रेकिंग न्यूज़ - पंजाब में बड़ी वारदात, अमृतसर में कार में घुसकर वकील को मारी गोलियां, घर से कोर्ट

ब्रेकिंग न्यूज़ - पंजाब में बड़ी वारदात, अमृतसर में कार में घुसकर वकील को मारी गोलियां, घर से कोर्ट जाने के लिए निकले थे, रास्ते में 3 हमलावरों ने घेरा

Jul21,2025 | Enews Team | Punjab

पंजाब। अमृतसर जिले के जंडियाला गुरु में सोमवार सुबह एक वकील पर अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग कर दी। पीड़ित की पहचान लखविंदर सिंह के रूप में हुई है, जो अपने घर से अमृतसर कोर्ट जा रहे थे। रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे तीन युवकों ने उनकी कार पर अंधाधुंध गोलियां बरसा दीं। हमले में वकील गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत इलाज के लिए अमृतसर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शुरुआती जांच में यह मामला सुनियोजित साजिश का लग रहा है। घायल वकील के भाई व पूर्व सरपंच जंडियाला गुरु ने बताया कि आज सुबह लखविंदर जल्दी घर से निकले थे। आज कोर्ट में फाइल अधिक लगी थी। लेकिन रास्ते में ही तीन युवकों ने उन्हें घेर फायरिंग की। उनकी बाजू पर तीन गोलियां लगी हैं। उन्हें इसकी आशंका भी नहीं थी, घटना के बाद उनकी कार आगे बंद दुकानों के साथ टकरा गई। कारण अभी वे नहीं बता सकते, क्योंकि अभी तक उन्हें मिलने नहीं दिया जा रहा।

जांच में जुटी पुलिस

फिलहाल गोली चलाने के पीछे की वजह साफ नहीं हो पाई है। प्रारंभिक जांच में न तो कोई पुरानी रंजिश सामने आई है और न ही फिरौती से जुड़ा कोई मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही जंडियाला पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और हमलावरों की पहचान के प्रयास जारी हैं। जंडियाला के डीएसपी रवींद्र सिंह ने बताया कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि वकील लखविंदर सिंह के बयान के आधार पर केस दर्ज किया जा रहा है और जांच तेजी से आगे बढ़ाई जा रही है।

Breaking-News-Big-Incident-In-Punjab-Lawyer-Shot-In-Amritsar-After-Entering-His-Car-He-Had-Left-Home-To-Go-To-Court-3-Attackers-Surrounded-Him-On-The-Way



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं