September 11, 2026 03:05:42
लुधियाना में व्यक्ति ने वीडियो बना किया सुसाइड, पुत्रवधू और उसके पिता पर लगाए गंभीर आरोप

लुधियाना में व्यक्ति ने वीडियो बना किया सुसाइड, पुत्रवधू और उसके पिता पर लगाए गंभीर आरोप

Jul24,2025 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। लुधियाना के शिमलापुरी में गुरुवार को एक फोटोग्राफर व्यक्ति ने मोबाइल में वीडियो बनाने के बाद कमरे में बंद होकर आत्महत्या कर ली। काफी देर तक उसका कमरा नहीं खुला तो पड़ोसियों ने खिड़की से अंदर झांक कर देखा। उन्हें फोटोग्राफर का शव छत से फंदे से लटका हुआ मिला। जिस वक्त यह घटनाक्रम हुआ, उस वक्त व्यक्ति घर में अकेला था। पड़ोसियों ने फोन कर उसके बेटे और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बेटे की मौजूदगी में कमरे का दरवाजा तोड़कर फोटोग्राफर का शव बाहर निकाला। करीब 5 मिनट के इस वीडियो में फोटोग्राफर ने आत्महत्या के लिए पुत्रवधू और उसके पिता को जिम्मेदार ठहराया है। उसने अपने 2 बच्चों की रक्षा के लिए पंजाब सरकार से गुहार भी लगाई है। फिलहाल, पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मृतक का मोबाइल भी कब्जे में ले लिया गया है। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान भी दर्ज किए हैं। मृतक की पहचान विपन कुमार निवासी शिमलापुरी है। मोबाइल में मिले वीडियो में विपन ने कहा- उसके दो बच्चे है, जिनमें बेटा गौरव और बेटी अमन है। बेटे गौरव की सोफत निवासी हिमांशी से कुछ महीने पहले ही शादी हुई है। शादी के कुछ दिन बाद ही पुत्रवधू और उसके पिता परेशान कर रहे हैं।

A-Man-In-Ludhiana-Committed-Suicide-By-Making-A-Video-Made-Serious-Allegations-Against-His-Daughter-In-Law-And-Her-Father

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं