लुधियाना। सलेम टाबरी के पीरू बंदा इलाके में मंदिर के पास और रिहायशी इलाके में शराब का ठेका खोलने पर इलाके के लोगों द्वारा लगातार विरोध शुरू कर दिया गया है। जिसके चलते श्री भोला भंडारी मंदिर वेलफेयर सोसायटी के सदस्यों द्वारा एटीसी विज्ञापन दिया गया है। जिसमे उन्होंने ठेका खोलने का पुरजोर विरोध करते हुए उसे बंद कराने की माँग की है। इस सबंध में श्री भोला भंडारी मंदिर वेलफेयर सोसायटी के चेयरमैन आरडी शर्मा ने कहा की मोहल्ला पीरू बंदा में शराब का ठेका खोला जा रहा है। यह ठेका श्री भोला भंडारी मंदिर से सिर्फ 60 फीट दूर है। जिससे मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाये आहत हो रही है। जबकि यह ठेका रिहायशी इलाके में मौजूद है। जिससे युवा पीढ़ी और आम जानता पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। वही आरडी शर्मा ने कहा की ठेके के एकदम करीब ही ख़्वाजा सरकार की दरगाह भी है। जिससे दरगाह पर आने वाले श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँच रही है। उन्होंने कहा की ठेका बंद करवाने के लिए 25 जून को पहले भी इलाके निवासियों द्वारा मांग पत्र दिया गया था। जिसके बाद एटीसी की और से मौके पर आकर जायजा भी लिया था। जबकी लोगों को आश्वासन दिया था कि ठेका इस जगह से बदलकर दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया जाएगा। लेकिन एक महीना बीतने पर भी कोई एक्शन नहीं हुआ। जिसके चलते उन्हें दोबारा मांगपत्र देना पड़ा। इलाका निवासियों ने कहा कि अगर जल्द ठेके का हल ना किया गया तो विरोध और तेज़ कर दिया जाएगा।
People-Protested-Against-Opening-A-Liquor-Shop-Near-The-Temple-Gave-Advertisement-To-Atc-People-Said-If-Action-Is-Not-Taken-Then-Protest-Will-Intensify