लुधियाना। लुधियाना में घर से नाराज होकर गई लड़की से दो युवकों ने गैंगरेप कर डाला। थाना डिवीजन नंबर 7 की पुलिस ने मामले की जांच कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान अजय कुमार और करन सहोता के रूप में हुई है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ भी कर रही है। दरअसल जस्सियां रोड की एक युवती अपनी मां से रूठ कर रेलवे स्टेशन गांव जाने के लिए पहुंच गई। स्टेशन के बाहर उसे दो अज्ञात बाइक सवार युवक मिले जिन्होंने उसे बातों में बहलाया और उसे उसके घर छोड़ने की बात कही। युवती को दोनों आरोपी ताजपुर रोड रामदास नगर मोहल्ले में बने एक कमरे में ले गए। जहां उसके साथ मारपीट की। चाकू की नोक पर बदमाशों ने बारी-बारी उसके साथ रेप किया। युवती को दोनों आरोपी कमरे में छोड़ कर भाग गए। युवती मुताबिक 24 जुलाई को उसकी मां के साथ इस बात को लेकर लड़ाई हो गई कि वह सारा दिन फोन चलाती रहती है। मां से रूठ कर वह रेलवे स्टेशन पर रात 10.30 बजे गई ताकि अपने गांव बनारस चली जाए। वह रेलवे स्टेशन के बाहर अकेली खड़ी थी।
Breaking-News-A-Girl-Was-Gang-Raped-At-Knifepoint-In-Ludhiana-She-Left-For-The-Station-After-A-Fight-At-Home-The-Men-Forcibly-Took-Her-To-A-Room-And-Committed-The-Crime