मुंबई। नवी मुंबई के बेलापुर में गूगल मैप के गलत रास्ता बताने के कारण एक ऑडी कार खाड़ी में गिर गई। घटना शुक्रवार-शनिवार रात करीब 1 बजे हुई। कार चला रही महिला उल्वे की ओर जा रही थी। बेलापुर में गूगल मैप ने महिला को पुल के नीचे का रास्ता बताया। महिला ने मैप देखते हुए पुल के ऊपर जाने की बजाय नीचे का रास्ता पकड़ लिया। नतीजतन, उसकी कार सीधे ध्रुवतारा जेट्टी से खाड़ी में गिर गई। समुद्री सुरक्षा पुलिस ने कार को खाड़ी में गिरते हुए देख लिया। वे तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि महिला पानी में बह रही थी। इसके बाद रेस्क्यू बोट और गश्ती टीम की मदद से महिला को बचाया गया। उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले में गूगल मैप के बताए रास्ते पर आगे बढ़ने के कारण एक कार अधूरे फ्लाईओवर से नीचे लटक गई थी। इस हादसे में कार में सवार सभी लोग सुरक्षित बच गए। हादसा महाराजगंज जिले के गोरखपुर-सोनौली नेशनल हाईवे स्थित भैया फरेंदा में निर्माणाधीन फ्लाईओवर पर हुआ। फ्लाईओवर का काम अधूरा था, लेकिन गूगल मैप में पूरा रास्ता दिख रहा था।
Drivers-Who-Drive-Using-Google-Maps-Should-Be-Careful-Map-B-Showed-The-Wrong-Route-A-Woman-Fell-Into-The-Bay-Along-With-Her-Audi-Car-Security-Personnel-Rescued-Her