लुधियाना। लुधियाना के सिविल लाइंस के डॉ. सुमित सोफत के खिलाफ एक महिला ने धोखाधड़ी और प्रताड़ना का आरोप लगाया है। थाना डिवीजन नंबर आठ की पुलिस ने इस मामले में डॉ. सुमित सोफत के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। अपनी शिकायत में महिला ने बताया कि वे डॉ. सुमित सोफत के साथ 15 वर्षों से रह रही है। वह कुछ समय बाद ही उसे शारीरिक और मानसिक प्रताड़ित करने लगा। शिकायतकर्ता के अनुसार, इस रिश्ते से उनके दो बच्चे भी हैं। महिला ने आरोप लगाया कि 26 जुलाई 2025 की रात, डॉक्टर ने शराब के नशे में उनके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की। जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो डॉक्टर ने उसे धक्का देकर बिस्तर पर गिरा दिया। जिसके बाद उसके महिला के कपड़े फाड़ दिए और मारपीट की। महिला का कहना हा कि इस घटना के बाद किसी तरह घर से बाहर निकलीं और रात गुरुद्वारा साहिब आलमगीर में बिताई। उन्होंने बताया कि डॉक्टर डॉ सुमित अपने प्रभावशाली संपर्कों का इस्तेमाल करके उन्हें धमकाते रहते हैं।
Fir-Lodged-Against-Ludhianas-Dr-Sofat-Woman-Accuses-Him-Of-Fraud-And-Harassment