September 10, 2026 06:29:38
पंजाब में जिंदा जले कार सवार दो लोग, टायर फटने से हाईवे पर बेकाबू हुआ पेट्रोल टैंकर, टक्कर लगने से क

पंजाब में जिंदा जले कार सवार दो लोग, टायर फटने से हाईवे पर बेकाबू हुआ पेट्रोल टैंकर, टक्कर लगने से कार में आग लगी

Jul30,2025 | Enews Team | Amritsar

अमृतसर। पंजाब के अमृतसर में आज (30 जुलाई) दोपहर पेट्रोल से भरे टैंकर का टायर फट गया, जिससे वह बेकाबू होकर एक ब्रेजा कार से टकरा गया। टक्कर इतनी तेज थी कि कार में आग लग गई और उसमें सवार एक युवती और युवक जिंदा जल गए। दोनों की वहीं मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर के बाद कार रेलिंग से टकराई और उसमें भीषण आग लग गई। जब तक लोग कुछ समझ पाते, कार धू-धू कर जलने लगी। हादसे के बाद पेट्रोल टैंकर का ड्राइवर मौके से फरार हो गया। वहीं फायर ब्रिगेड करीब आधे घंटे बाद मौके पर पहुंची। इसके बाद सेना की टीम ने आकर कार को काटा और दोनों शव बाहर निकाले। हादसे में मारे गए दोनों लोगों की अब तक पहचान नहीं हो पाई है। लेकिन कार पर दिल्ली का नंबर है और रजिस्ट्रेशन किसी 'ढींगरा' नाम के व्यक्ति के नाम पर है। आशंका जताई जा रही है कि दोनों पर्यटक हो सकते हैं।

टैंकर जालंधर से पेट्रोल लेकर आ रहा था- डीएसपी

डीएसपी जंडियाला ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि हुंदल पेट्रोल पंप जंडियाला का टैंकर जालंधर से पेट्रोल लेकर आ रहा था। टायर फटने के कारण वह पुल पर खड़ी कार से टकरा गया। इस टक्कर से कार रेलिंग पर चढ़ गई और उसमें आग लग गई। पुलिस के अनुसार हादसे के बाद टैंकर ड्राइवर मौके से फरार हो गया है। कार में सवार दोनों लोग बुरी तरह से झुलस गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। पेट्रोल का टैंकर भरा हुआ था लेकिन गनीमत रही कि वो नहीं फटा।

Two-People-Burnt-Alive-In-A-Car-In-Punjab-Petrol-Tanker-Went-Out-Of-Control-On-The-Highway-Due-To-Tyre-Burst-Car-Caught-Fire-Due-To-Collision



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं