September 11, 2026 06:15:21
पंजाब के लेफ्टिनेंट कर्नल और नायक लद्दाख में शहीद, लैंड स्लाइडिंग से गाड़ी पर गिरी चट्टान, फायरिंग र

पंजाब के लेफ्टिनेंट कर्नल और नायक लद्दाख में शहीद, लैंड स्लाइडिंग से गाड़ी पर गिरी चट्टान, फायरिंग रेंज की तरफ जा रहे थे

Jul31,2025 | Enews Team | Punjab

पंजाब। पंजाब के पठानकोट और गुरदासपुर के दो जवान लद्दाख की पहाड़ियों में देश की सेवा करते हुए शहीद हो गए। पठानकोट के लेफ्टिनेंट कर्नल भानू प्रताप सिंह और गुरदासपुर के नायक दलजीत सिंह लद्दाख में हुए भूस्खलन की चपेट में आ गए। हादसा बुधवार सुबह दुर्बुक से चोंगताश की ओर जाते वक्त हुआ, जब सेना के काफिले पर अचानक एक बड़ी चट्टान आ गिरी। जिस सैन्य वाहन पर दोनों जवान सवार थे, वह चट्टान की चपेट में आकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में मारे गए दलजीत सिंह के परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है। 8-9 साल की सर्विस के बाद दलजीत अपने सपनों का घर बनाने वाला था। लेकिन, जिस दिन परिवार ने मिस्त्री ढूंढा, दलजीत की शहादत की सूचना आ गई। सेना के तीन अन्य अधिकारी – मेजर मयंक शुभम (14 सिंध हॉर्स), मेजर अमित दीक्षित और कैप्टन गौरव (60 आर्म्ड) इस हादसे में घायल हो गए हैं। तीनों को लेह के 153 जनरल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

चट्टान गिरते ही क्षतिग्रस्त हो गया सैन्य वाहन

बुधवार सुबह करीब 11:30 बजे दुर्बुक से चोंगताश की ओर जा रहा सेना का वाहन जैसे ही KM 74 के पास पहुंचा, अचानक लैंड स्लाइडिंग हो गया। एक बड़ी चट्टान चलती गाड़ी पर आ गिरी, जिससे वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। यह घटना पहाड़ी इलाके में हुई, जहां अक्सर लैंडस्लाइड की आशंका बनी रहती है।

नायक दलजीत ड्राइव कर रहे थे, सभी फायरिंग रेंज जा रहे थे

 हादसे के वक्त सेना की गाड़ी को नायक दलजीत सिंह चला रहे थे। वाहन में कुल 5 जवान सवार थे, जो रूटीन ट्रेनिंग के तहत फायरिंग रेंज की ओर जा रहे थे। अचानक गिरी चट्टान से वाहन दब गया, जिससे दो जवानों की मौके पर ही मौत हो गई और बाकी तीन गंभीर रूप से घायल हो गए।

Lieutenant-Colonel-And-Naik-Of-Punjab-Martyred-In-Ladakh-Rock-Fell-On-The-Vehicle-Due-To-Land-Sliding-They-Were-Going-Towards-The-Firing-Range



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं