September 11, 2026 04:15:56
मालेगांव ब्लास्ट- साध्वी प्रज्ञा, कर्नल पुरोहित समेत सातों आरोपी बरी, कोर्ट बोला- बाइक प्रज्ञा की और

मालेगांव ब्लास्ट- साध्वी प्रज्ञा, कर्नल पुरोहित समेत सातों आरोपी बरी, कोर्ट बोला- बाइक प्रज्ञा की और कर्नल Rdx लाए यह दोनों बातें साबित नहीं हुईं

Jul31,2025 | Enews Team | New Delhi

नई दिल्ली। महाराष्ट्र के मालेगांव ब्लास्ट केस में NIA स्पेशल कोर्ट ने साध्वी प्रज्ञा समेत सातों आरोपियों को बरी कर दिया है। इस केस में 7 मुख्य आरोपी थे। इनमें पूर्व भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर, कर्नल प्रसाद पुरोहित, रमेश उपाध्याय, अजय राहिरकर, सुधाकर चतुर्वेदी, समीर कुलकर्णी और सुधाकर धर द्विवेदी शामिल थे। पीड़ितों के वकील शाहिद नवीन अंसारी ने कहा- हम एनआईए कोर्ट के फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील करेंगे। इस मामले में जांच एजेंसियां और सरकार फेल हुई है। मालेगांव में 29 सितंबर 2008 को धमाका हुआ था। इसमें 6 लोग मारे गए थे और करीब 100 लोग घायल हुए थे। करीब 17 साल बाद आए फैसले में जज एके लाहोटी ने कहा कि जांच एजेंसी आरोप साबित नहीं कर पाई है, ऐसे में आरोपियों को संदेह का लाभ मिलना चाहिए। जज लाहोटी ने कहा कि धमाका हुआ था, लेकिन यह साबित नहीं हुआ कि बम मोटरसाइकिल में रखा था। यह भी साबित नहीं हुआ कि मोटरसाइकिल साध्वी प्रज्ञा के नाम थी। यह भी साबित नहीं हो सका कि कर्नल प्रसाद पुरोहित ने बम बनाया। इस केस का फैसला 8 मई 2025 को वाला था, लेकिन फिर कोर्ट ने इसे 31 जुलाई तक के लिए सुरक्षित रख लिया था। मालेगांव ब्लास्ट केस की शुरुआती जांच महाराष्ट्र ATS ने की थी। 2011 में केस NIA को सौंप दिया गया था। NIA ने 2016 में चार्जशीट दाखिल की थी। केस में 3 जांच एजेंसियां और 4 जज बदल चुके हैं।

प्रॉसीक्यूशन साबित नहीं कर सका कि बाइक प्रज्ञा ठाकुर की थी

जज एके लाहोटी ने फैसला सुनाते हुए कहा- आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता। किसी भी धर्म में हिंसा की इजाजत नहीं है। न्याय, नैतिकता या जनता की सोच के आधार पर नहीं दिया जा सकता। प्रॉसीक्यूशन यह साबित नहीं कर सका कि विस्फोटक वाली बाइक साध्वी प्रज्ञा ठाकुर की थी। RDX कहां रखा गया था, इसका कोई पक्का सबूत नहीं मिला। अभिनव भारत संगठन के पैसे आतंक फैलाने में इस्तेमाल होने का भी कोई सबूत नहीं है।

Malegaon-Blast-Sadhvi-Pragya-Colonel-Purohit-And-All-Seven-Accused-Acquitted-Court-Said-Both-The-Things-That-Pragyas-Bike-And-The-Colonel-Brought-Rdx-Were-Not-Proved



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं