लुधियाना। लुधियाना के चौकी किचलू नगर के एरिया में बीए की स्टूडेंट ने सुसाइड कर लिया है। छात्रा पढ़ाई में कमजोर थी। उसे डर था कि वह पढ़ाई में पीछे ना रह जाए। जिस कारण वह परेशान रहती थी। इसी टेंशन के कारण उसने मौत को गले लगा लिया। मृतक युवती की पहचान भावना (18) के रूप में हुई है। जानकारी मुताबिक घटना का पता उस समय चला जब मृतक भावना (18) की मां काम पर से घर लौटी। बेटी का शव देख उसके होश उड़ गए। उसके शोर मचाने पर आस-पास के लोग इकट्ठा हो गए। सूचना मिलने के बाद थाना पीएयू के अधीन आने वाली चौकी किचलू नगर की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने परिवार वालों से बातचीत करने के बाद जांच कर शव पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है।
मां घर लौटी तो पता चला
भावना एक निजी कॉलेज में बीए की स्टूडेंट थी। उसके पिता प्रापर्टी डीलिंग का कारोबार करते है और मां कुक का काम करती है। वीरवार की सुबह मां अपने काम पर चली गई और पिता अपने काम पर, जबकि भावना का भाई जिम चला गया। पीछे से भावना अकेली थी। वह कुछ दिनों से पढ़ाई को लेकर परेशान चल रही थी। घर में अकेली होने के कारण पंखे में चुन्नी का फंदा बनाकर उसने अपनी जान दे दी। भावना की मां काम पर से घर लौटी तो शव लटकता देख उसने शोर मचाया और लोगों को जानकारी दी। जांच अधिकारी चौकी किचलू नगर के इंचार्ज सब इंस्पेक्टर महिंदर कुमार ने बताया कि परिवार के ब्यान दर्ज किए जा रहे है और कल शुक्रवार को पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा।
Ba-Student-Committed-Suicide-By-Hanging-Herself-She-Was-Weak-In-Studies-Police-Is-Investigating