लुधियाना। लुधियाना में दो अलग अलग सथानों पर स्पा सेंटर की आड़ में जिसमफरोशी का धंधा करने वाली चार महिलाओं समेत छह लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थाना डिवीजन नंबर पाँच की पुलिस ने मॉडल टाउन की बलवीर कौर, जुवैदा, डुगरी की कमलप्रीत कौर, अनिता कुमारी, करण जैन और गौरव ख़िलाफ़ मामला दर्ज किया है। जबकि दूसरे मामले में गौरव सहगल और गौरव के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जानकारी देते हुए पुलिस ने पहले मामले में बताया की सेक्स सेंस स्पा में स्पा की आड़ में जिसमफ़रोशी का धंधा किया जा रहा है। पुलिस ने वहा रेड की तो मौके पर बलवीर कौर, जुवैदा, डुगरी की कमलप्रीत कौर, अनिता कुमारी, करण जैन को गिरफ्तार किया है। जबकि दूसरे मामले में पीएयू गेट नंबर दो के सामने मंत्रा स्पा सेंटर में रेड करके आरोपी मैनेजर गौरव को गिरफ्तार कर लिया। जबकि मालिक गौरव फरार है।
Prostitution-Was-Being-Done-Under-The-Guise-Of-Two-Spa-Centers-In-Ludhiana-Six-Including-Four-Women-Arrested