September 9, 2026 23:03:46
रेप केस में पूर्व प्रधानंत्री देवगोड़ा के पोते प्रज्वल रेवन्ना को हुई उम्रकैद, सजा सुनते ही रो पड़े प

रेप केस में पूर्व प्रधानंत्री देवगोड़ा के पोते प्रज्वल रेवन्ना को हुई उम्रकैद, सजा सुनते ही रो पड़े पूर्व सांसद

Aug2,2025 | Desk | New Delhi

पूर्व प्रधानमंत्री HD देवेगौड़ा के पोते और JDS के पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना को रेप केस में उम्रकैद की सजा हुई है। साथ ही उन्हें पीड़िता को 7 लाख देने का आदेश भी दिया गया है। कर्नाटक की MP-MLA कोर्ट ने उन्हें सजा सुनाई है। वहीं सजा सुनते ही प्रज्वल रेवन्ना रो पड़े। प्रज्वल पिछले 14 महीने से जेल में हैं और बीते दिन 1 अगस्त को उन्हें दोषी करार दिया गया था। दोषी करार दिए जाने के बाद भी प्रज्वल रेवन्ना कोर्ट में ही रो पड़े थे। प्रज्वल रेवन्ना के वकील ने कोर्ट में अधिकतम सजा दिए जाने के विरोध में दलील दी थी, जबकि स्पेशल प्रोसिक्यूटर ने अधिकतम 10 साल की कठोर सजा सुनाए जाने की मांग की थी।

कोर्ट में क्या बोले प्रज्वल रेवन्ना?

अभियोजन और बचाव पक्ष की दलील सुनने के बाद कोर्ट ने रेप केस के दोषी प्रज्वल रेवन्ना से पूछा कि आपको क्या कहना है तो प्रज्वल रेवन्ना ने उदास मन से कहा कि मैंने सांसद रहते हुए बहुत अच्छा काम किया है। मैंने 6 महीने से अपने माता-पिता को नहीं देखा है। मैं एक मेधावी छात्र रहा हूं और मैकेनिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट हूं। मैं राजनीति में बहुत जल्दी आ गया था और अच्छा काम करने लगा था, इसीलिए मुझे फंसाया गया है। मैं मीडिया पर आरोप नहीं लगाना चाहता हूं, यह सब पुलिस का काम है।

क्या चार केस में 2000 से ज्यादा अश्लील वीडियो क्लिप्स

प्रज्वल रेवन्ना पर कई महिलाओं का यौन शोषण और दुष्कर्म करने के आरोप हैं। सबूत के तौर पर पीड़िता की साड़ी और वीडियो रिकॉर्डिंग को कोर्ट में पेश किया गया था। उनके खिलाफ रेप और यौन शोषण के 4 अलग-अलग केस दर्ज हैं। चारों केसों से जुड़े 2000 से ज्यादा अश्लील वीडियो क्लिप्स भी सामने आए थे, जो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। कर्नाटक सरकार ने मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) गठित किया था, जिसने 2000 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की। चार्जशीट में 150 गवाहों के बयान और फॉरेंसिक सबूत शामिल हैं।

मामले में कार्रवाई करते हुए प्रज्वल रेवन्ना को मई 2024 में जर्मनी से लौटने पर बेंगलुरु हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया गया था। उनकी जमानत याचिका कर्नाटक हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दी थी, क्योंकि प्रज्वल प्रभावशाली परिवार से हैं और केस को प्रभावित कर सकते हैं, इसलिए उन्हें जमानत देने से इनकार कर दिया गया था। इस मामले ने JDS और BJP के गठबंधन को चुनाव में नुकसान पहुंचाया। वहीं रेप और यौन शोषण का मामला दर्ज होने के बाद ने प्रज्वल रेवन्ना को JDS ने पार्टी से निलंबित कर दिया था।

Former-Prime-Minister-Hd-Devegowda-Grandson-Prajwal-Revanna-Sentenced-To-Life-Imprisonment-In-Rape-Case



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2026