पंजाब। पंजाब के फाजिल्का में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर पर खेती करने गया युवक सरहद पार कर गया। इसी दौरान युवक को पाकिस्तानी रेंजर्स ने पकड़ लिया। करीब डेढ़ माह बाद अब युवक का एक वीडियो सामने आया है। इसमें युवक कह रहा है कि वह पाकिस्तानी जेल में बंद है। उस पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, वकील कर लो। युवक का वीडियो सामने आते ही उसके परिवार ने स्थानीय पुलिस और BSF अधिकारियों को मामले की जानकारी दी। युवक द्वारा भेजा गया वीडियो भी सौंपा। युवक के पिता का कहना है कि जल्द से जल्द उनके बेटे का रिहा करवाया जाए। पंजाब सरकार और विदेश मंत्रालय से भी परिवार ने संपर्क किया है। उधर, युवक के परिवार की ओर से भेजे गए कागजों से पता चला है कि युवक को 1 महीने की सजा दी गई है और उस पर एक लाख का जुर्माना भी किया गया है। युवक शादीशुदा है और उसकी एक बेटी भी है।
फिरोजपुर का रहने वाला, 21 जून को पाकिस्तानी सीमा में गया
युवक की पहचान अमृतपाल निवासी गांव खैरे के उताड़, जिला फिरोजपुर के रूप में हुई है। उसके पिता जुगराज ने बताया कि अमृतपाल शादीशुदा है और उसकी एक बेटी भी है। उसके पास लगभग 8.5 एकड़ ज़मीन है, जो सीमा सुरक्षा बल (BSF) की निगरानी में सीमा चौकी 'राणा' के पास कांटेदार बाड़ के पार स्थित है। 21 जून को भारत-पाक सीमा के पास स्थित अपने खेत को देखने गया था, लेकिन वापस नहीं लौटा।
27 जून को पाकिस्तानी रेंजर्स ने हिरासत में होने की जानकारी दी
शाम 5 बजे जब बॉर्डर गेट बंद होने वाला था, तब तक अमृतपाल वापस नहीं लौटा। बाद में बीएसएफ जवानों को कुछ पैरों के निशान मिले, जो पाकिस्तान की ओर जा रहे थे, जिससे यह आशंका और बढ़ गई कि वह अनजाने में सीमा पार कर गया। 27 जून को पाकिस्तानी रेंजर्स ने बीएसएफ को जानकारी दी कि अमृतपाल उनके पास स्थानीय पुलिस की हिरासत में है। इसके बाद बीएसएफ ने अमृतपाल के पिता जुगराज को मामले की जानकारी दी।
Video-Of-An-Indian-Youth-Imprisoned-In-Pakistan-Jail-Surfaced-He-Said-Hire-A-Lawyer-To-Save-Me-He-Crossed-The-Border-While-Farming-Father-Of-1-Daughter