September 11, 2026 08:48:27
पंजाबी सिंगर हरभजन मान का एक्सीडेंट:कुरुक्षेत्र में फ्लाईओवर पर गाय से टकराकर पलटी कार; दिल्ली में श

पंजाबी सिंगर हरभजन मान का एक्सीडेंट:कुरुक्षेत्र में फ्लाईओवर पर गाय से टकराकर पलटी कार; दिल्ली में शो कर चंडीगढ़ लौट रहे थे

Aug4,2025 | Enews Team | Punjab

पंजाब। हरियाणा के कुरुक्षेत्र में मशहूर पंजाबी सिंगर व एक्टर हरभजन मान की गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया। वह सोमवार सुबह दिल्ली में शो कर चंडीगढ़ लौट रहे थे। जब उनकी पजेरो गाड़ी दिल्ली-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे-44 पर पिपली फ्लाईओवर पर पहुंची तो अचानक सामने गाय आ गई। गाड़ी गाय से टकराने के बाद डिवाइडर से जा टकराई और फिर पलट गई। आसपास के लोगों ने तुरंत हरभजन को बाहर निकाला। हादसे में वह बाल-बाल बच गए। उनके सुरक्षाकर्मी को हल्की चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं। घटना के कुछ देर बाद हरभजन मान दूसरी गाड़ी से चंडीगढ़ के लिए रवाना हुए। जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह करीब 5 बजे हाईवे पर एक गाड़ी के सामने गाय आ गई। गाड़ी गाय से टकराकर डिवाइडर से जा टकराई और फिर हाईवे पर ही पलट गई। उस दौरान वहां से सब्जी विक्रेता सुरजीत कुमार गुजर रहा था। हादसे के तुरंत बाद वह मौके पर पहुंचा और गाड़ी में फंसे लोगों को बाहर निकाला। बाहर निकले लोगों ने बताया कि यह गाड़ी पंजाबी सिंगर हरभजन मान की है। इसके बाद वहां भीड़ जमा हो गई। लोगों ने हरभजन मान को संभाला, लेकिन वह ठीक थे। उनके सुरक्षाकर्मी को थोड़ी चोटें आई थीं। फिर पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। कुछ देर बाद पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं। इसके बाद दूसरी गाड़ी से हरभजन मान चंडीगढ़ के लिए रवाना हुए।

Accident-Of-Punjabi-Singer-Harbhajan-Mann-Car-Overturned-After-Hitting-A-Cow-On-A-Flyover-In-Kurukshetra-He-Was-Returning-To-Chandigarh-After-Doing-A-Show-In-Delhi



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं