September 10, 2026 00:26:14
परिवार के सामने ही युवक को काट डाला, जमीन विवाद में घेरकर तेजधार हथियारों से की हत्या

परिवार के सामने ही युवक को काट डाला, जमीन विवाद में घेरकर तेजधार हथियारों से की हत्या

Aug5,2025 | Enews Team | Punjab

पंजाब। बटाला इलाके के गांव घणिए के बांगड़ में एक 27 साल के युवक की तेजधार हथियारों से हत्या कर दी गई। ये हमला उसके परिवार के सामने ही हुआ। मृतक की पहचान बलविंदर सिंह के रूप में हुई है, जो उसी गांव का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि किसी मामूली विवाद के बाद उस पर हमला किया गया। पेट में गंभीर चोट लगने की वजह से उसे बटाला अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आरोपी उसे मारते हुए दिखाई दे रहे हैं। फिलहाल गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। मृतक बलविंदर सिंह की पत्नी और परिजनों ने बताया कि उनका गांव के ही एक परिवार के साथ पुराना जमीन का विवाद चल रहा था। सोमवार को बलविंदर सिंह अपनी पत्नी और बुजुर्ग मां के साथ गांव लौट रहे थे। रास्ते में अचानक विरोधी परिवार के कई लोग घेरकर आए और तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। हमले के दौरान बलविंदर के पेट में गंभीर चोटें आईं। परिवार उसे तुरंत बटाला अस्पताल लेकर गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

परिजनों का इंसाफ तक पोस्टमॉर्टम से इनकार

बलविंदर सिंह की पत्नी और परिवार ने कहा है कि जब तक पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं करती, वे पोस्टमॉर्टम और अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में भी मातम पसरा हुआ है। सिविल अस्पताल बटाला के ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर डॉ. शमशेर सिंह ने बताया कि बलविंदर सिंह को जब अस्पताल लाया गया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल के मुर्दाघर में रख दिया गया है और पुलिस को भी सूचना दे दी गई है। स्थानीय पुलिस ने गांव पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। हमले के वीडियो और गवाहों के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है।

A-Young-Man-Was-Hacked-To-Death-In-Front-Of-His-Family-Surrounded-And-Killed-With-Sharp-Weapons-In-A-Land-Dispute

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

Copyright E News Punjab | 2026