September 11, 2026 04:44:42
ब्रेकिंग न्यूज़ - पंजाब ट्रांसपोर्ट विभाग पर विजिलेंस का एक्शन, टीम ने Mvi समेत 4 कर्मचारियों किया ग

ब्रेकिंग न्यूज़ - पंजाब ट्रांसपोर्ट विभाग पर विजिलेंस का एक्शन, टीम ने Mvi समेत 4 कर्मचारियों किया गिरफ्तार; सात मुलाजिमों पर Fir दर्ज

Aug5,2025 | Enews Team | Punjab

पंजाब। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने रीजनल ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी के जिला दफ्तरों में चल रही करप्शन के खिलाफ एक्शन किया है। ब्यूरो ने (RTA) गुरदासपुर, स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ आटोमोबाईल एंड ड्राइविंग स्किल सेंटर, महूआना जिला श्री मुक्तसर साहिब के मुलाजिमों और गुरदासपुर जिले में काम कर रहे प्राईवेट दस्तावेज एजेंटों के बीच मिलीभगत को पकड़ा है। विजिलेंस ब्यूरो ने 7 मुलजिमों के विरुद्ध भ्रष्टाचार का केस दर्ज किया है, जिनमें से मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर (एमवीआई) समेत 4 मुलजिमों को गिरफ्तार कर लिया है। विजिलेंस ब्यूरो के मुताबिक पठानकोट निवासी व्यक्ति से मिली शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरटीए, गुरदासपुर में डेटा एंट्री ऑपरेटर प्रतिभा शर्मा के खिलाफ गहनता से जांच शुरू की थी। अब तक की जांच के आधार पर इस केस में विजिलेंस ब्यूरो के थाना अमृतसर रेंज में भ्रष्टाचार रोकथाम कानून, आईपीसी और आईटी एक्ट की संबंधित धाराओं के अंतर्गत एफआईआर दर्ज की है।

यह लोग अब तक हुए अरेस्ट

इस मामले में विजिलेंस ब्यूरो ने चार मुख्य मुलजिमों- गुरदासपुर के गांव मैदोवाल कलां निवासी और एमवीआई और जीआई ड्राइविंग इंचार्ज एसआईएडीएस सैंटर सुखदेव सिंह, शैली डाक्यूमेंट सेंटर के अमित कुमार उर्फ शैली, पंजाब डाक्यूमेंट के जगप्रीत सिंह और राकेश कुमार, जोकि इस समय बटाला में तैनात है, को अरेस्ट किया है। शेष आरोपी कुलबीर डाक्यूमेंट सैंटर के कुलबीर सिंह, जीएमडी डाक्यूमेंट सैंटर के राकेश कुमार और आरटीए गुरदासपुर की प्रतिभा शर्मा को गिरफ़्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है। सभी अरेस्ट आरोपियों को कल अदालत में पेश किया जायेगा। उन्होंने आगे कहा कि इस मामले की आगे जांच जारी है।

Breaking-News-Action-On-Corruption-In-Punjab-Transport-Department-Vigilance-Bureau-Arrested-4-Employees-Including-Mvi-Fir-Registered-Against-Seven-Employees



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं