September 10, 2026 07:03:36
लुधियाना में पुलिसकर्मियों से डंडे छीनकर पीटा, रातसी को पकड़े दो युवकों  के साथियों ने पुलिस पार्टी

लुधियाना में पुलिसकर्मियों से डंडे छीनकर पीटा, रातसी को पकड़े दो युवकों के साथियों ने पुलिस पार्टी पर किया हमला, एएसआई गंभीर

Aug5,2025 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। लुधियाना के खन्ना में पांच युवकों ने गश्त कर रही पुलिस टीम पर हमला कर दिया। हमलावरों ने पुलिसकर्मियों से डंडे छीनकर एएसआई सुखविंदर सिंह पर हमला किया, जिससे वे घायल हो गए। उन्हें खन्ना सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वारदात के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है और फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने इसे गंभीर अपराध मानते हुए सख्त कार्रवाई की बात कही है। घटना सोमवार और मंगलवार की दरम्यानी रात करीब 1 बजे की है। खन्ना पुलिस की पीसीआर टीमें अलग-अलग बाइक पर गश्त कर रही थी। एएसआई सुखविंदर सिंह के अनुसार, वे रेलवे रोड से गुजर रहे थे। तभी रेलवे स्टेशन की तरफ से दो संदिग्ध युवक बाइक पर आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रोककर पूछताछ की। पहचान पत्र की जांच के लिए सिटी थाने ले जाने की प्रक्रिया शुरू की। इसी दौरान दोनों युवकों ने अपने तीन अन्य साथियों को मौके पर बुला लिया। जैसे ही पुलिस पार्टी रेलवे रोड चौक पर पहुंची, तीन और युवक वहां आ गए। पांचों ने मिलकर अचानक पुलिस पर हमला कर दिया।


2 आरोपी गिरफ्तार, 3 मौके से फरार

हमलावरों ने पुलिसकर्मियों से छीने डंडों से ही एएसआई सुखविंदर सिंह पर वार कर दिए। इससे उनके हाथ और सिर में चोटें आईं। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए दो आरोपियों को पकड़ लिया। तीन हमलावर फरार हैं। गिरफ्तार युवकों से पूछताछ के आधार पर अन्य फरार आरोपियों की पहचान की जा रही है। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। सीनियर अफसरों ने सिविल अस्पताल पहुंचकर एएसआई का हालचाल जाना। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पुलिस पर हमला बेहद गंभीर अपराध है। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। जल्द ही बाकी आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Policemen-Were-Beaten-Up-In-Ludhiana-After-Snatching-Sticks-From-Them-Companions-Of-Two-Youths-Who-Caught-Ratasi-Attacked-The-Police-Party-Asi-Serious



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं