लुधियाना। लुधियाना में मिनी रोज़ गार्डन के करीब होटल एस क्राउन में देह व्यापार का धंधा चलने की सूचना मिलने पर पुलिस ने रेड की। इस दौरान मौके पर कई जोड़े पकड़े गए। कई लड़के लड़कियों को अपने हिरासत में ले लिया। देह व्यापार की शिकायतों पर पुलिस ने मंगलावर को बड़े पैमाने पर छापेमारी अभियान चलाया। जानकारी के अनुसार मिनी रोज गार्डन के नजदीक थाना डिवीजन नंबर-3 के इलाके में बने एक होटल पर पुलिस टीम ने अचानक रेड की, जहां संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली थी। स्थानीय लोगों ने कई बार पुलिस को शिकायत दी थी कि इस इलाके के होटलों में अवैध गतिविधियां चल रही हैं। शिकायतों के आधार पर पुलिस ने आज कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान होटल के कमरों से कई जोड़े मिले, जिन्हें हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस टीम मौके पर मौजूद जोड़ों से पूछताछ कर रही है और होटल के मालिक से भी सवाल-जवाब किए गए और कुछ युवक युवतियों को हिरासत में लिया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उक्त जगह को लेकर मिली शिकायत के आधार पर आज रेड की गई थी।
Prostitution-Was-Going-On-In-A-Hotel-In-Ludhiana-Police-Raided-And-Took-Several-Couples-Into-Custody