September 10, 2026 05:55:22
पंजाब Cm को हत्या की धमकी:आतंकी बोला-15 अगस्त को निशाने पर रहोगे; मंदिर समेत 3 जगह खालिस्तानी नारे ल

पंजाब Cm को हत्या की धमकी:आतंकी बोला-15 अगस्त को निशाने पर रहोगे; मंदिर समेत 3 जगह खालिस्तानी नारे लिखवाने का दावा

Aug7,2025 | Enews Team | Punjab

पंजाब। खालिस्तानी आतंकी संगठन सिख फॉर जस्टिस (SFJ) के मुखिया गुरपतवंत सिंह पन्नू ने अब पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को हत्या की धमकी दी है। पन्नू ने वीडियो जारी कर कहा कि इस बार 15 अगस्त पर फरीदकोट में भगवंत मान निशाने पर रहोगे। हम मान के झंडा फहराने का विरोध करते हैं। पन्नू ने लैंड पूलिंग पॉलिसी को लेकर भी लोगों को भड़काने की कोशिश की।

पन्नू ने वीडियो में यह भी दावा किया कि अमृतसर में बस स्टैंड के पास मंदिर, कोर्ट परिसर और खालसा कॉलेज की दीवारों पर 'खालिस्तानी, SFJ रेफरेंडम और भगवंत मान मुर्दाबाद' के नारे लिखवाए हैं। पन्नू ने कहा- 15 अगस्त पंजाब की आजादी का दिवस नहीं है। आज खालिस्तानी समर्थकों ने बस स्टैंड के पास हिंदू मंदिर पर नारे लिखवाए हैं। जिला कचहरी पर SFJ रेफरेंडम जिंदाबाद, भगवंत मान मुर्दाबाद लिखा है। यहां दो मंदिर बेइंसाफी हैं। ये सिख पंथ व सिखों के हक में नहीं बोलते। 

  • आतंकी ने आगे कहा कि हिंदू समाज और किसानों, 15 तारीख याद रखो। फरीदकोट में या अन्य आम आदमी पार्टी वाले जहां भी तिरंगा फहरा रहे हैं, वहां खालिस्तान का झंडा फहराओ। अगर हिंदू खालिस्तान के हक में नहीं बोलते, तो खालिस्तान बनने के बाद कानूनी तौर पर हिसाब मांगा जाएगा।
  • भगवंत मान को धमकी देते हुए पन्नू ने कहा ये संदेश हिंदुओं व भगवंत मान के लिए है। 40 हजार एकड़ जमीन कब्जे में की जा रही है। 15 अगस्त को ये तिरंगे फहरा रहे हैं। अगर जमीन बचानी है तो जहां भी आम आदमी पार्टी वाले तिरंगा फहरा रहे हैं, वहां खालिस्तानी झंडा लहराओ। भगवंत मान बेअंत सिंह को याद रखना। पिछले साल 15 अगस्त को बुलेट प्रूफ ग्लास में था। इस बार निशाने पर फरीदकोट में रहोगे।

Threat-Of-Murder-To-Punjab-Cm-Terrorist-Said-You-Will-Be-Targeted-On-15th-August-Claimed-To-Have-Got-Khalistani-Slogans-Written-At-3-Places-Including-Temple



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं