September 10, 2026 04:47:47
कपिल शर्मा को लॉरेंस बिश्नोई गैंग की धमकी, सलमान से दोस्ती बनी खतरा; इंडस्ट्री में सभी को हिदायत, का

कपिल शर्मा को लॉरेंस बिश्नोई गैंग की धमकी, सलमान से दोस्ती बनी खतरा; इंडस्ट्री में सभी को हिदायत, काम किया तो गोली मारेंगे

Aug8,2025 | Enews Team | Punjab

पंजाब। कनाडा में कैप्स कैफे पर दो बार फायरिंग के बाद अब कॉमेडियन कपिल शर्मा को लॉरेंस गैंग की धमकी मिली है। ये धमकी ऑडियो में है। इसमें कपिल के साथ-साथ पूरी फिल्म इंडस्ट्री को धमकी है कि अगर कोई सलमान खान के साथ काम करेगा तो उसे जान से मार दिया जाएगा। ऑडियो में कपिल शर्मा के कैफे पर फायरिंग का कारण भी सलमान खान से करीबी रिश्ता और द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 2 के पहले एपिसोड में बुलाना है। गैंग के शूटर हैरी बॉक्सर ने इस ऑडियो को जारी किया है। जिसमें वह कह रहा है- जो सलमान के साथ काम करेगा, वो मरेगा। अगर किसी ने सलमान खान के साथ काम किया तो उसे गोली मार दी जाएगी। अब किसी को चेतावनी नहीं दी जाएगी, मुंबई का माहौल खराब कर दिया जाएगा।


काले हिरण शिकार के बाद से खफा है लॉरेंस

सलमान खान और लॉरेंस बिश्नोई की दुश्मनी काले हिरण शिकार मामले के बाद से जारी है। बिश्नोई गैंग कई बार सलमान पर हमला करने की कोशिश कर चुका है, यहां तक कि उनके घर पर फायरिंग भी करवाई गई थी। लॉरेंस की मांग है कि सलमान उसके समाज से इस मामले में माफी मांगें। धमकियों के बावजूद सलमान खान फिल्मों में लगातार काम कर रहे हैं और कड़ी सुरक्षा में रहते हैं। वे बुलेटप्रूफ गाड़ी का इस्तेमाल करते हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था—“जितनी उम्र लिखी है, उतनी ही जीनी है, बाकी सब भगवान पर है।”कपिल को मिली इस धमकी से इंडस्ट्री में दहशत का माहौल है और सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं।

Lawrence-Bishnoi-Gang-Threatens-Kapil-Sharma-Friendship-With-Salman-Poses-A-Threat-Warning-To-Everyone-In-The-Industry-If-You-Work-You-Will-Be-Shot



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2026