September 10, 2026 04:14:50
अमृतसर में खालिस्तानी नारे लिखने वाले आरोपी गिरफ्तार, विदेश में बैठे शेरा के संपर्क में थे; बोले-आतं

अमृतसर में खालिस्तानी नारे लिखने वाले आरोपी गिरफ्तार, विदेश में बैठे शेरा के संपर्क में थे; बोले-आतंकी पन्नू ने वादा करके नहीं दी पेमेंट

Aug8,2025 | Enews Team | Punjab

अमृतसर। अमृतसर में 6–7 अगस्त की रात तीन स्थानों पर लिखे गए खालिस्तानी नारे के मामले पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मात्र 24 घंटों में इस गुत्थी को सुलझा लिया। वहीं, आरोपियों ने सिख फॉर जस्टिस के आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू पर आरोप लगाया कि उसने काम करवाने के बाद भी पेमेंट नहीं की। नकारी के अनुसार पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से आरोपियों की मूवमेंट ट्रैक की और 24 घंटे में उन्हें पकड़ लिया। दोनों ही आरोपी गुरदासपुर में बटाला के दर्गाबाद गांव के निवासी हैं। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी विदेश में बैठे शमशेर सिंह उर्फ शेरा मान के संपर्क में थे। शेरा मान ने उन्हें खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू के निर्देश पर यह काम करने को कहा था। आरोपियों ने पूछताछ में पुलिस को जानकारी दी कि नारे लिखने के डिजाइन और निर्देश स्नैपचैट के माध्यम से भेजे गए थे। जिसे देखकर ही आरोपियों ने शिवाला बाग भाइयां, खालसा कॉलेज और कचहरी परिसर में नारे लिखे थे।

आरोपियों को पैसे देने का दिया था लालच

आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि गुरपतवंत सिंह पन्नू ने शेरा के माध्यम से पैसे देने का लालच देकर फंसाया था। उन्हें इस काम के बदले पैसे दिए जाने थे। कहा गया था कि जैसे ही नारे लिखने की वीडियो भेजोगे, पैसे मिल जाएंगे। लेकिन उन्हें पैसे मिले ही नहीं । डीजीपी पंजाब गौरव यादव का कहना है कि घटना के संबंध में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और मामले की आगे जांच जारी है। पुलिस राज्य में देश-विरोधी गतिविधियों को रोकने और शांति एवं सौहार्द बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

Accused-Arrested-For-Writing-Khalistani-Slogans-In-Amritsar-Were-In-Contact-With-Shera-Sitting-Abroad-Said-Terrorist-Pannu-Promised-But-Did-Not-Make-Payment



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2026