September 10, 2026 07:02:26
पंजाब के दो जवान कुलगाम में शहीद, एक की 11 महीने पहले हुई शादी, रक्षाबंधन पर बहनें और मां कर रही थी

पंजाब के दो जवान कुलगाम में शहीद, एक की 11 महीने पहले हुई शादी, रक्षाबंधन पर बहनें और मां कर रही थी इंतजार

Aug9,2025 | Enews Team | Punjab

पंजाब। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले के अखल जंगल में आतंकियों से चल रही मुठभेड़ में पंजाब के दो जवान शहीद हो गए। फतेहगढ़ साहिब के गांव बदीनपुर के 26 वर्षीय सिपाही हरमिंदर सिंह और खन्ना के गांव मानूपुर के 28 वर्षीय लांस नायक प्रितपाल सिंह ने देश के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। रक्षाबंधन से ठीक पहले आई इस खबर ने दोनों परिवारों में मातम का माहौल बना दिया है। प्रितपाल सिंह की शादी को अभी सिर्फ 11 महीने ही हुए थे। उनकी पत्नी राखी पर घर में खुशियां मनाने की उम्मीद कर रही थीं। वहीं हरमिंदर सिंह की मां और बहनें उनकी सुरक्षित वापसी का इंतजार कर रही थीं। ऑपरेशन अखल 1 अगस्त से जारी है और शनिवार को इसका नौवां दिन था। 2 अगस्त को इस अभियान में दो आतंकियों के मारे जाने की पुष्टि हुई थी। इनमें एक की पहचान पुलवामा के C-कैटेगरी के आतंकी हारिस नजीर डार के रूप में हुई थी। यह आतंकी उन 14 स्थानीय आतंकियों की सूची में शामिल था। इन आतंकियों के नाम खुफिया एजेंसियों ने 26 अप्रैल को पहलगाम हमले के बाद जारी किए थे।


 सिपाहियों ने तोड़ा दम

इस अभियान में अब तक 9 जवान घायल हो चुके हैं। इनमें से चार शुक्रवार को घायल हुए थे। इलाज के दौरान लांस नायक प्रितपाल सिंह और सिपाही हरमिंदर सिंह ने शनिवार सुबह दम तोड़ दिया। जंगल में अब भी आतंकियों के छिपे होने की आशंका है। दोनों ओर से फायरिंग जारी है। ऑपरेशन अखल को स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप, जम्मू-कश्मीर पुलिस, सेना और CRPF की संयुक्त टीम अंजाम दे रही है। सेना के अफसरों का कहना है कि आतंकियों को पूरी तरह खत्म किए बिना यह ऑपरेशन खत्म नहीं होगा।

Two-Soldiers-From-Punjab-Martyred-In-Kulgam-One-Of-Them-Got-Married-11-Months-Ago-His-Sisters-And-Mother-Were-Waiting-For-Him-On-Rakshabandhan



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं