September 10, 2026 02:52:37
लुधियाना के गांव पहुंची शहीद की पार्थिक देह: ऑपरेशन अखल में शामिल था प्रीतपाल; हर आंख हुई नम, परिजनो

लुधियाना के गांव पहुंची शहीद की पार्थिक देह: ऑपरेशन अखल में शामिल था प्रीतपाल; हर आंख हुई नम, परिजनों ने चिता को भेंट की अग्नि

Aug10,2025 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। पंजाब के खन्ना और फतेहगढ़ के रहने वाले दो जवान जम्मू-कश्मीर में कुलगाम जिले के अखल जंगल में आतंकियों से चल रही मुठभेड़ में शहीद हो गए। आज रविवार को दोनों जवानों की पार्थिक देह को उनके गांव लाया जा रहा है। अभी लांस नायक शहीद प्रितपाल सिंह का शव उनके गांव पहुंच गया जहां उनका अंतिम संस्कार परिजनों ने किया। सैन्य अधिकारियों ने शहीद प्रितपाल को सलामी दी। हां सैनिक सम्मान के साथ शहीद का अंतिम संस्कार किया जाएगा। यहां अभी तक शहीद के गांव में डिप्टी कमिश्नर हिमांशु जैन और एसएसपी डा. ज्योति यादव नहीं पहुंचे बल्कि SDM राजेश अरोड़ा 5 मिनट के लिए आए और संस्कार से पहले ही चले गए। वहीं पुलिस प्रशासन की तरफ से SP तेजवीर सिंह हुंदल ने परिवार से संवेदना व्यक्ति की।

पूरे गांवों की आंखें हुई नम,परिवार का रो-रोकर बुराहाल

शहीद का शव जब गांव में पहुंचा तो हर आंख नम मिली। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे गांव में शहीद प्रितपाल सिंह अमर रहे के नारे लगाए गए। शहीद के शव वाहन के आगे बाइकों पर सवार होकर गांवों के लोगों ने भारत माता की जय के नारे लगाए। गांव को लोगों का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को आतंकवाद के खिलाफ कड़ा एक्शन लेना चाहिए। पंजाब के युवा बार्डरों पर देश की खातिर जान कुर्बान कर रहे है। आतंकवाद को सरकार मुंहतोड़ जवाब दे। फतेहगढ़ साहिब लोकसभा क्षेत्र के गांव बदीनपुर के 26 वर्षीय सिपाही हरमिंदर सिंह और खन्ना के गांव मानूपुर के 28 वर्षीय लांस नायक प्रीतपाल सिंह ने देश के लिए अपने प्राण न्योछावर किए हैं। दोनों जवानों के सेना के अधिकारी सलामी भी देंगे। इस दुख घटना के कारण पूरे गांव में शोक है।

बहनें कर रही थी इंतजार

रक्षाबंधन से ठीक पहले आई इस खबर ने दोनों परिवारों में मातम का माहौल है। प्रीतपाल सिंह की शादी को अभी सिर्फ 4 महीने ही हुए थे। परिवार राखी पर घर में खुशियां मनाने की उम्मीद कर रहा था। वहीं, हरमिंदर सिंह की मां और बहनें उनकी सुरक्षित वापसी का इंतजार कर रही थीं, लेकिन उनके शहीद होने की खबर पहुंची। बता दें कि जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में ऑपरेशन अखल को स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप, जम्मू-कश्मीर पुलिस, सेना और CRPF अंजाम दे रहे हैं। यह 1 अगस्त से चल रहा है। जंगल में अभी और आतंकियों के छिपे होने की आशंका है। दोनों ओर से फायरिंग जारी है। सेना के अफसरों का कहना है कि आतंकियों को पूरी तरह खत्म किए बिना यह ऑपरेशन खत्म नहीं होगा।

Martyrs-Body-Reached-Ludhiana-Village-Preetpal-Was-Involved-In-Operation-Akhal-Every-Eye-Became-Moist-Family-Members-Offered-Fire-To-The-Pyre



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2026