लुधियाना। लुधियाना में 15 अगस्त को लेकर पुलिस की और से कड़े सुरक्षा इंतजाम किए जा रहे हैं। जिसके चलते शहर में 16 हाईटैक नाके लगाए गए हैं। यह नाके शहर के अलग अलग स्थानों पर लगाए जा रहे हैं। इस दौरान भारी पुलिस फोर्स सड़कों उतारी गई है। वहीं पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा खुद सड़कों पर चैकिंग के लिए उतरे हैं। इस दौरान सीपी शर्मा ने कहा कि शहरवासियों की सुरक्षा करना हमारा पहला कर्तव्य है। जिसके चलते इसे बखूबी निभाया जा रहा है। शहर में आने जाने वाले सभी वाहनों और उनके चालकों के दस्तावेजों की चैकिंग की जा रही है।
16-High-Tech-Checkpoints-Installed-In-Ludhiana-Security-Increased-For-15th-August-Cp-Himself-Is-Doing-The-Checking