लुधियाना। टिब्बा रोड की स्टार कॉलोनी में उत्तर प्रदेश के गोरखपुर की रहने वाली 23 वर्षीय धार्मिक गायिका सिमरन पांडे ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय परिवार घर पर नहीं था। रात 11 बजे परिजन लौटे तो सिमरन को चुन्नी के सहारे फंदे से लटका पाया और तुरंत उसे उतारकर पुलिस को सूचना दी। थाना टिब्बा रोड की पुलिस मामले की जांच कर रही है। सिमरन के पिता अजय पांडे के अनुसार, वे करीब 15 साल से लुधियाना में रह रहे हैं और सिमरन माता के जागरण में भजन गाती थी। दो दिन पहले ही वह एक जागरण में प्रस्तुति देकर लौटी थी। अजय पांडे मुताबिक, उनकी बेटी कुछ ज्यादा पढ़ी लिखी नहीं थी लेकिन वह धार्मिक सोच वाली थी। वह थाना टिब्बा के इलाके न्यू स्टार कालोनी में रहते है। बेटी को दौरे भी पड़ते थे जिस कारण वह कई बार डिप्रेशन में भी हो जाती थी। उनका एक बेटा शिवम मिश्रा और पत्नी प्रतिभा मिश्रा है। बेटी की मौत के बाद परिवार में शोक है। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल सिमरन के शव को सिविल अस्पताल की मॉर्च्युरी में पोस्टमॉर्टम के लिए रखवा दिया है।
Religious-Singer-Girl-Commits-Suicide-In-Ludhiana-Singer-Was-In-Depression-Police-Will-Investigate-Her-Mobile