September 10, 2026 00:26:35
लुधियाना में दो सरपंच समेत 19 लोगों पर एफआईआर दर्ज, रूड़ी विवाद में दंपती को कार में बंधक बनाया, दरव

लुधियाना में दो सरपंच समेत 19 लोगों पर एफआईआर दर्ज, रूड़ी विवाद में दंपती को कार में बंधक बनाया, दरवाजा बंद कर बचाई जान

Aug13,2025 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। लुधियाना में पुलिस ने दो गांवों के सरपंचों समेत 19 लोगों के बुधवार को खिलाफ मामला दर्ज किया है। घटना रायकोट के गांव बुर्ज हकीमा में रूड़ी विवाद की है। आरोपियों की पहचान सरपंच कुलदीप सिंह उर्फ कदू निवासी गांव जोहला, परगट सिंह निवासी सीओआनी, जगदीप सिंह जग्गी सरबजीत सिंह सरपंच रछपाल सिंह बलदेव सिंह अमृतपाल सिंह, चूहड सिंह बलवीर सिंह निवासी गांब बुर्ज हकीमा और 10 अज्ञात के रूप में हुई है। पीड़ित भगवंत सिंह ने पुलिस को बताया कि 7 जुलाई को रात करीब 8:45 बजे वह अपनी पत्नी के साथ रायकोट से गांव बुर्ज हकीमा जा रहे थे। उनके घर के बाहर दो स्कॉर्पियो गाड़ियों ने उनकी कार को रोक लिया। गाड़ियों से राइफल धारी कुलदीप सिंह, परगट सिंह और 8-10 अन्य लोग उतरे। कुलदीप सिंह ने रूड़ी का मामला पूछा।

दंपती जान बचाकर घर के अंदर भागे

भगवंत सिंह ने बताया कि मामला कोर्ट में है और वह अगले दिन बात करेंगे। जगदीप सिंह ने रिवॉल्वर दिखाते हुए धमकी दी कि रूड़ी तुरंत उठानी होगी। कुलदीप सिंह ने दंपती को कार में ही रहने को कहा और गोली मारने की धमकी दी। दंपती किसी तरह अपनी जान बचाकर घर के अंदर भागे। पूरी घटना घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित घटना सबंधी एसएसपी को शिकायत दर्ज कार्रवाई। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद एक महीने तक जांच करने के बाद अब जाकर आरोपियों के खिलाफ धारा 126(2) 351(2) 190 191(3) बीएनएस और 25 27 54 59 असला एक्ट के तहत थाना सदर रायकोट में मामला दर्ज कर लिया। जांच अधिकारी ने बताया कि सभी आरोपी फरार चल रहे है जिन को पकड़ने के लिये पुलिस छापेमारी कर रही है

Fir-Lodged-Against-19-People-Including-Two-Sarpanches-In-Ludhiana-Couple-Held-Hostage-In-Car-In-Rudi-Dispute-Saved-Their-Lives-By-Closing-The-Door



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2026