लुधियाना। लुधियाना के अंबेडकर नगर में नशा तस्करों का विरोध करना एक युवक को महंगा पड़ गया। नशा तस्करों द्वारा युवक के घर पर हमला कर दिया गया। घरों के बाहर खड़ी कारें तोड़ी और पेट्रोल बम की बोतलें फेंकी। इस दौरान एक युवक की बाजू पर दातर से हमला भी किया गया। बताया गया है कि इलाके के लोग इन युवकों को चिट्टा बेचने से रोक रहे थे, जिसके विरोध में उन्होंने यह हिंसा की। थाना मॉडल टाउन की पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। इलाका निवासी अजय ने कहा कि अक्सर नशा तस्कर इलाके में घूमते है। एक पांडे नाम का युवक है जिस पर पहले भी 4 से 5 पर्चे दर्ज है। उसके घर के बाहर उसका घर तोड़ने के भी आदेश है। पुलिस जब इन नशा तस्करों पर कार्रवाई करने आती है तो पहले ही बदमाश भाग जाते है। आज भी हमलावरों के पास तलवारें, पेट्रोल बम और पिस्टल थे। पुलिस को एक मोटरसाइकिल बरामद हुआ है।
House-Attacked-For-Opposing-Drug-Smugglers-Cars-Broken-Petrol-Bombs-Thrown-One-Injured