September 9, 2026 23:57:35
पंजाब में ईडी की रेड, फगवाड़ा शुगर मिल-गोल्ड जिम में मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले की जांच जारी, दस्

पंजाब में ईडी की रेड, फगवाड़ा शुगर मिल-गोल्ड जिम में मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले की जांच जारी, दस्तावेज-डिजिटल डिवाइस खंगाले

Aug20,2025 | Enews Team | Punjab

पंजाब। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार सुबह पंजाब के फगवाड़ा में बड़ी कार्रवाई करते हुए वाहिद संधर शुगर मिल, गोल्ड जिम और इससे जुड़े कई ठिकानों पर छापेमारी की। बुधवार को सुबह से ही ED के करीब 50 से ज्यादा अधिकारी अलग अलग टीमें बनाकर सभी जगह पर एक साथ रेड करने के लिए पहुंचे। सूत्रों के अनुसार, ईडी की यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग और वित्तीय अनियमितताओं से जुड़े एक मामले की जांच का हिस्सा है। लंबे समय से मिल और इसके मालिक जरनैल सिंह वाहद पर किसानों के लगभग 40 करोड़ रुपए से अधिक बकाया भुगतान न करने और सरकारी जमीन के दुरुपयोग जैसे गंभीर आरोप लगे हुए हैं। ईडी की टीमें सुबह जालंधर फगवाड़ा हाईवे पर स्थित फगवाड़ा के पास वाहिद संधर शुगर मिल, गोल्ड जिम, और जरनैल सिंह वाहिद से जुड़े आवासीय व व्यवसायिक ठिकानों पर पहुंचीं। छापेमारी के दौरान अधिकारियों ने दस्तावेजों, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और वित्तीय लेन-देन से जुड़े रिकॉर्ड की गहन तलाशी ली। बताया जा रहा है कि यह मामला उन शिकायतों से जुड़ा है, जिनमें मिल पर किसानों के भुगतान रोकने के आरोप हैं। कई वर्षों से किसान इस बकाये की अदायगी को लेकर विरोध जता चुके हैं। ईडी अब जांच कर रही है कि कहीं इस रकम का उपयोग अवैध लेन-देन या मनी लॉन्ड्रिंग में तो नहीं किया गया। ईडी ने आधिकारिक तौर पर छापेमारी के नतीजों पर बयान जारी नहीं किया है। हालांकि, अधिकारियों का कहना है कि जब्त किए गए दस्तावेजों और डिजिटल सबूतों की जांच के बाद मामले में आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

Ed-Raids-In-Punjab-Investigation-Continues-In-Money-Laundering-Case-In-Phagwara-Sugar-Mill-And-Gold-Gym-Documents-And-Digital-Devices-Searched



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2026