लुधियाना। लुधियाना के टिब्बा रोड इलाके में बिहार की रहने वाली युवती ने पंखे से फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया है। युवती अपनी पति से परेशान थी। युवती की पहचान मुस्कान उर्फ शिल्पी के रूप में हुई है। थाना टिब्बा की पुलिस ने युवती का शव सिविल अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवा दिया है और परिवार को सूचना दे दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार शिल्पी मार्च महीने में उसने बिहार से भाग कर युवक के साथ शादी की थी। युवती अन्य जाती की थी जिस कारण युवक के परिवार और गांव वालों ने काफी विरोध भी किया था, लेकिन युवक उसे भगाकर लुधियाना ले आया। यहां वह शराब के नशे में उससे मारपीट करता था। पति की मारपीट से परेशान होकर उसने सुसाइड कर लिया।
In-Ludhiana-A-Woman-Upset-With-Her-Husband-Beating-Her-After-Drinking-Alcohol-Committed-Suicide-She-Had-Eloped-From-Her-Home-And-Got-Married-6-Months-Ago