लुधियाना। लुधियाना के जूता कारोबारी गुरविंदर सिंह प्रिंकल को पुलिस ने बीती देर रात गिरफ्तार कर लिया है। 2022 में प्रिंकल ने एडवोकेट गगनप्रीत की पत्नी के खिलाफ सोशल मीडिया पर गलत शब्दों का इस्तेमाल किया, जिसके बाद एडवोकेट गगनप्रीत ने थाना सराभा नगर की पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई। थाना सराभा नगर की पुलिस ने जांच की। एडवोकेट गगनप्रीत ने मीडिया को बताया कि 2022 में प्रिंकल लुधियाना ने अपने फेसबुक पेज पर लाइव आकर उनकी पत्नी के बारे अभद्र भाषा क इस्तेमाल किया था। उसने उनकी पत्नी का नाम एक ऐसे व्यक्ति के साथ जोड़ दिया था, जिसे वह जानते तक नहीं है। 2022 में प्रिंकल के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया था, लेकिन पुलिस जांच के दौरान उसका नाम गलत तरीके से हटा दिया गया था। उसने अदालत में इंसाफ की गुहार लगाई। जिसके बाद कोर्ट ने अब उसकी गिरफ्तारी के आदेश दिए। बता दें कि प्रिंकल लुधियाना अक्सर ही विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहता है। कुछ समय पहले ही उस पर एक गिरोह द्वारा हमला भी किया गया था।
Ludhiana-Shoe-Businessman-Prinkle-Ludhiana-Arrested-Had-Abused-Advocates-Wife