September 11, 2026 02:48:16
पंजाब में Lpg टैंकर में ब्लास्ट, घर-दुकानें जलीं, 4 मौत, 30 झुलसे, 4km तक दिखीं लपटें, लोग घरों से भ

पंजाब में Lpg टैंकर में ब्लास्ट, घर-दुकानें जलीं, 4 मौत, 30 झुलसे, 4km तक दिखीं लपटें, लोग घरों से भागे; अस्पताल में बेड कम पड़े

Aug23,2025 | Enews Team | Punjab

पंजाब। पंजाब के होशियारपुर में शुक्रवार रात सब्जी से भरी पिकअप (छोटा ट्रॉला) के टक्कर मारने से LPG टैंकर में ब्लास्ट हो गया। इसके बाद उसमें आग लग गई। गैस के रिसाव से आग ने आसपास के इलाके को अपनी चपेट में ले लिया। इसमें 15 दुकानें और 4 घर जल गए। SDM गुरसिमरनजीत कौर ने कहा कि अभी तक 4 लोगों की मौत हो चुकी है। 30 लोग घायल हैं। कुछ घायल सिविल अस्पताल में, तो कुछ प्राइवेट अस्पताल में भर्ती हैं। वहीं, CM भगवंत मान ने मृतकों के परिवारों को 2-2 लाख रुपए देने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि घायलों का मुफ्त इलाज करवाया जाएगा। SP मेजर सिंह ने कहा कि हादसा मंडियाला गांव में हुआ। FIR दर्ज कर ली है। लोगों का आरोप है कि गैरकानूनी तरीके से गैस भरी जा रही है, उस एंगल पर भी जांच कर रहे हैं। फिलहाल रास्ता क्लियर करवाया जा रहा है। हादसे के बाद से ही होशियारपुर-जालंधर नेशनल हाईवे बंद है। वहीं, मुआवजे और मामले की जांच को लेकर सुबह लोगों ने धरना दिया। SDM के आश्वासन पर लोगों ने धरना खत्म किया।

बम फटने जैसा धमाका सुनाई दिया

आग में झुलसे गुरमुख सिंह ने बताया कि टैंकर के पलटते ही इतना जोरदार धमाका हुआ मानो बम फटा हो। टैंकर से तेजी के साथ गैस का रिसाव होने लगा और लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही आग भड़क उठी। आग इतनी तेज थी कि उसने चंद सेकेंड में आसपास के घरों और दुकानों को चपेट में ले लिया। मेरे परिवार के 6 लोग झुलस गए। होशियारपुर सिविल अस्पताल में भर्ती गुरबख्श सिंह ने बताया- इस हादसे में मेरे अलावा मेरी पत्नी, बेटा-बेटी, बहू और पोता झुलस गए। मंडियाला गांव के आसपास LPG गैस की कालाबाजारी होती है। जिस टैंकर में ब्लास्ट हुआ, वह भी इसीलिए यहां आया था। उसी समय एक मिनी ट्रक ने उसमें टक्कर मार दी।

मृतकों के परिवारों को 2-2 लाख देने का ऐलान

पंजाब के CM भगवंत मान ने कहा कि होशियारपुर के गांव मंडियाला में देर रात LPG गैस से भरे एक टैंकर के फटने से बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में कुछ लोगों की दुखद मौत की खबर है और कुछ लोग घायल बताए जा रहे हैं। परमात्मा से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और घायलों को जल्द से जल्द स्वस्थ करें। पंजाब सरकार की ओर से हादसे में जान गंवाने वालों के परिवारों को आर्थिक सहायता के रूप में 2-2 लाख रुपए दिए जाएंगे और घायलों का मुफ्त इलाज करवाया जाएगा।

Blast-In-Lpg-Tanker-In-Punjab-Houses-And-Shops-Burnt-4-Dead-30-Injured-Flames-Visible-Up-To-4-Km-People-Fled-From-Their-Homes-Beds-In-Hospital-Fell-Short



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं