September 10, 2026 07:00:15
लुधियाना में दहेज के लिए पत्नी को पीटा, एनआरआई पति ने कनाडा में प्रेमिका से बनाए संबंध, 2021 में हुई

लुधियाना में दहेज के लिए पत्नी को पीटा, एनआरआई पति ने कनाडा में प्रेमिका से बनाए संबंध, 2021 में हुई थी शादी

Aug23,2025 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। लुधियाना में एक एनआरआई पति ने अपनी पत्नी को दहेज के लिए प्रताड़ित किया। आरोपी पति ने अपनी प्रेमिका से शादी करने के लिए पत्नी को जान से मारने की धमकी भी दी। घटना जगराओं की है। पीड़िता के पिता हरविंदर सिंह ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी की शादी 2021 में हरप्रीत सिंह से हुई थी। शादी के बाद से ही हरप्रीत और उसके परिवार वाले दहेज की मांग करने लगे। शादी के कुछ समय बाद ही लड़का कनाडा वापस चला गया। उसके बाद उसके माता पिता ने लड़की को तंग परेशान किया जाने लगा।पीड़िता के पिता ने 5 लाख रुपए का इंतजाम करके दिया, लेकिन आरोपियों की मांग बढ़ती गई। थाना सदर रायकोट के एएसआई जगदीप सिंह के अनुसार, आरोपी हरप्रीत सिंह ने किसी अन्य महिला से अवैध संबंध बना लिए। वह अपनी प्रेमिका से शादी करने के लिए पत्नी को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगा। पहले भारत में और अब विदेश में भी पीड़िता को परेशान किया जा रहा है। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी पति हरप्रीत सिंह, उसके पिता दर्शन सिंह और मां परमिंदर कौर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। तीनों आरोपी गांव दाता के रहने वाले हैं। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

In-Ludhiana-The-Nri-Husband-Beat-His-Wife-For-Dowry-And-Had-Relations-With-His-Girlfriend-In-Canada-They-Got-Married-In-2021

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं