September 10, 2026 03:59:41
लुधियाना में श्रीगुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी, महिला ने सारे कपड़े उतार फेंकें, पति वहीं खड़ा था; चाबिय

लुधियाना में श्रीगुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी, महिला ने सारे कपड़े उतार फेंकें, पति वहीं खड़ा था; चाबियां चोरी होने पर बुलाया था

Aug25,2025 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। लुधियाना के गांव जुगियाणा में श्री गुरुद्वारा साहिब में बेअदबी की घटना सामने आई है। एक महिला ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष अपने कपड़े उतारकर फेंक दिए। वहां अरदास करने पहुंचे लोगों ने किसी तरह उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं मानी और हंगामा करती रही। इसके बाद संगत ने मौके पर जाकर महिला को काबू किया। महिला ने यह हरकत अपने पति के सामने की। घटना श्री गुरुद्वारा साहिब में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। इसका वीडियो सामने आने के बाद संगठन अकाली दल (वारिस पंजाब दे) के सदस्य जसवंत सिंह चीमा की शिकायत पर थाना साहनेवाल की पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ धारा 298 BNS के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि महिला ने ऐसा क्यों किया। शुरूआती जांच में चाबियां चोरी होने का मामला सामने आया है। जिसको लेकर महिला पर शक था। फिलहाल, रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस को जानकारी देते हुए जसवंत सिंह चीमा ने कहा कि मैं अकाली दल (वारिस पंजाब दे) का सदस्य हूं। मुझे सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो से पता चला कि गांव जुगियाणा थाना साहनेवाल के अधीन गुरुद्वारा श्री रविदास जी महाराज में 21 अगस्त को एक महिला अपने पति के साथ पहुंची। चीमा ने आगे बताया कि वीडियो में दिखाई दे रहा है कि महिला पहले तेज-तेज बोल ही रही थी, फिर हाथ-पैर हिलाते हुए जोर-जोर से चिल्लाने लगी। अचानक उसने अपने कपड़े उतार कर वहीं फेंक दिए। इस दौरान वहां पहुंची महिला संगत ने उसे श्री गुरु ग्रंथ साहिब से दूर हटाया और बाहर ले गए।

Desecration-Of-Sri-Guru-Granth-Sahib-In-Ludhiana-Woman-Took-Off-All-Her-Clothes-Husband-Was-Standing-There-He-Had-Called-Her-When-The-Keys-Were-Stolen



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2026