September 10, 2026 02:23:44
शराब तस्करों को घेरने गई एक्साइज टीम पर हमला, तीन घायल, भाग कर बचाई जान

शराब तस्करों को घेरने गई एक्साइज टीम पर हमला, तीन घायल, भाग कर बचाई जान

Aug28,2025 | Desk | Ludhiana

डेस्क, लुधियाना

लुधियाना में बुधवार रात करीब 11 बजे एक्साइज विभाग की टीम पर बदमाशों ने अटैक कर दिया। एक्साइज टीम को सूचना थी कि जनक पुरी इलाके में कुछ लोग अवैध शराब की तस्करी करते हैं। शराब तस्करों को दबोचने के लिए टीम ने बाजार में रेड की। एक्साइज टीम को शराब तस्करों ने घेर लिया और उनसे मारपीट की। मारपीट करने वाले करीब 20 से 25 लोग थे। हमला होने के बाद भाग कर एक्साइज टीम के कर्मचारियों ने अपनी जान बचाई। हमले में करीब 3 लोगों के घायल होने की सूचना है। दो लोगों को सीएमसी अस्पताल में दाखिल करवाया है। वहीं एक पुलिस कर्मी का सिविल अस्पताल में मैडिकल करवाया गया है। पुलिस कर्मी की वर्दी हमलावरों ने फाड़ दी है।

रेड करने गए मुलाजिमों के मारे तस्करों ने थप्पड़

जानकारी देते हुए पुलिस कर्मी सुखदेव सिंह ने कहा कि शनिवार रात को वह एक्साइज टीम के साथ जनक पुरी इलाके में रेड करने गए थे। कुछ लोगों पर शराब तस्करी का शक था। जैसे ही उन्होंने चैकिंग के लिए गाड़ी रोकी और कुछ संदिग्ध युवकों से पूछताछ करनी शुरू की। तभी करीब 20 से 25 युवकों ने रेड टीम पर धावा बोल दिया। हमलावरों ने गालियां देते हुए हाथों में पहने कड़े व नौकिली चीजों से हमला किया। सुखदेव ने कहा कि हमलावरों ने उसके थप्पड़ जड़ दिए और वर्दी खींच कर फाड़ दी। किसी तरह उन लोगों ने भाग कर अपनी जान बचाई। 

कुछ हमलावरों के रेड टीम को पता चले नाम

रेड टीम के मुताबिक उन्हें कुछ हमलावरों के नाम पता चले है जिनकी पहचान फरियाद आलम, गबरू, तनवीर आलम और एक सब्जी विक्रेता विकास, अफरोज आलम और अशरफ अली के रूप में हुई है। वह संबंधित पुलिस चौकी को इन युवकों के नाम देंगे ताकि इलाके के सीसीटीवी कैमरे खंगाल कर इन्हें वेरिफाई  करवाया जा सके।सुखदेव के मुताबिक सन्नी और सूफियान नाम के दो लड़के घायल है जो कि उनके साथ रेड टीम में शामिल थे। इस घटना की उन्होंने जानकारी सीनियर अधिकारियों को भी दे दी है। वहीं थाना डिवीजन नंबर 2 के अधीन आती पुलिस चौकी जनकपुरी में भी सूचित कर दिया है।

An-Attack-On-The-Excise-Team-That-Went-To-Surround-The-Liquor-Smugglers-Three-Injured-Escaped-For-Their-Lives



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2026