लुधियाना। जनकपुरी इलाके में शराब तस्करों ने एक्साइज टीम को घेर कर उनसे मारपीट की। पुलिसकर्मी को बदमाशों थप्पड़ जड़े और वर्दी फाड़ दी। इस मामले में देर रात पुलिस ने दो शराब तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कादिर निवासी गली नंबर 4 जनक पुरी और विकास सिंह गली नंबर 7 जनकपुरी के रूप में हुई है। इस केस में अभी 5 तस्करों की गिरफ्तारी बाकी है। वहीं पुलिस ने कुछ अज्ञात लोग भी FIR में दर्ज है। हमले में करीब 3 लोगों के घायल हुए है। दो लोगों को सीएमसी अस्पताल में दाखिल करवाया है। वहीं एक पुलिस कर्मी का सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाया गया है। पुलिसकर्मी सुखदेव सिंह ने कहा कि शनिवार रात को वह एक्साइज टीम के साथ जनक पुरी इलाके में रेड करने गए थे। कुछ लोगों पर शराब तस्करी का शक था। जैसे ही उन्होंने चेकिंग के लिए गाड़ी रोकी और कुछ संदिग्ध युवकों से पूछताछ करनी शुरू की। तभी करीब 20 से 25 युवकों ने रेड टीम पर धावा बोल दिया।
2-Liquor-Smugglers-Arrested-For-Attacking-Excise-Team-Who-Went-For-Raid-Tore-Policemans-Uniform-Slapped-Him