September 11, 2026 05:12:33
लुधियाना में ऑटो सवार और घर के बाहर खड़ी महिला से स्नेचिंग, मुंह दबाकर झपटा मंगल सूत्र

लुधियाना में ऑटो सवार और घर के बाहर खड़ी महिला से स्नेचिंग, मुंह दबाकर झपटा मंगल सूत्र

Aug30,2025 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। लुधियाना के ग्यासपुरा इलाके में स्नैचर गैंग का आतंक बढ़ता जा रहा है। ग्यासपुरा में एक ही दिन में दो महिलाओं से झपटमारी करके मंगलसूत्र छीन लिया गया। पहली घटना पीपल चौक की है। यहां एक सुनार की पत्नी अपने रिश्तेदार के साथ ऑटो में बैठकर बाजार जा रही थी। तभी एक्टिवा पर सवार दो बदमाशों ने झपटमारी की। एक बदमाश एक्टिवा स्टार्ट करके खड़ा रहा और दूसरा महिला के गले से मंगलसूत्र झपटकर भाग गया। महिला ने उनका पीछा भी किया, लेकिन वे फरार हो गए। दूसरी घटना न्यू गगन नगर गली नंबर 12 की है। माधुरी मिश्रा नाम की महिला अपने बच्चे को ट्यूशन से छोड़कर घर लौट रही थी। तभी एक्टिवा सवार दो युवक उसके घर के बाहर आए और फोन मांगने का बहाना किया। जब महिला ने मना किया और घर के अंदर जाने लगी, तो बदमाश घर में घुस गए। उन्होंने महिला का मुंह दबाया और गले से मंगलसूत्र छीनकर भाग गए।

In-Ludhiana-Snatching-From-An-Auto-Rider-And-A-Woman-Standing-Outside-The-House-Mangalsutra-Snatched-By-Pressing-Her-Mouth

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं