September 11, 2026 02:48:15
लुधियाना में रिफिलिंग करके भरी जा रही थी शराब, दो तस्कर गिरफ्तार, एक अन्य मामले में अवैध तस्करी करते

लुधियाना में रिफिलिंग करके भरी जा रही थी शराब, दो तस्कर गिरफ्तार, एक अन्य मामले में अवैध तस्करी करते एक काबू

Aug31,2025 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। लुधियाना में दो अलग अलग स्थानों पर आबकारी विभाग ने अवैध शराब और तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। एक स्थान पर तो ब्रांडेंड बोतलों में रिफिलिंग की जा रही थी।यह कार्रवाई आबकारी कमिश्नर जितेंद्र जोरवाल, डीसी एक्साइज पटियाला जोन तरसेम चंद और असिस्टेंट कमिश्नर एक्साइज लुधियाना ईस्ट डॉ. शिवानी गुप्ता, अशोक कुमार व अमित गोयल की देखरेख में की गई। लुधियाना ईस्ट रेंज में आबकारी विभाग ने छापेमारी कर एक संगठित शराब रिफिलिंग रैकेट का पर्दाफाश किया। इस रैकेट में महंगी और प्रीमियम आयातित शराब की खाली बोतलों में घटिया शराब भरकर बेची जा रही थी। आरोपियों के पास से एक स्विफ्ट डिजायर कार भी पकड़ी गई। थाना डिवीजन नंबर 3 पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। आबकारी विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए अमित विज और पंकज सैनी को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से 106 खाली बोतलें बरामद हुईं, जिन्हें रिफिलिंग के लिए इस्तेमाल किया जा रहा था। इसके अलावा 39 प्रीमियम शराब की बोतलें भी मिलीं, जिनमें ग्लेनलिवेट, ब्लैक डॉग, चिवास रीगल, जॉनी वॉकर गोल्ड लेबल, हेंड्रिक्स जिन, गोडावन जैसे महंगे ब्रांड शामिल हैं। टीम ने रिफिलिंग में इस्तेमाल होने वाले उपकरण और सामग्री भी जब्त की। 

समराला में टीम की दबिश

दूसरे मामले में टीम ने समराला के गांव बर्मा (समराला) में दबिश देकर अवैध शराब बरामद की। आरोपी को चंडीगढ़ में बिक्री के लिए तैयार शराब के साथ पकड़ा गया। आरोपी की पहचान विक्रमजीत सिंह के रूप में हुई है। उसके कब्जे से 24 बोतलें (पीएमएल मार्का संतरा), 36 बोतलें (पीएमएल मार्का दिलबर सौंफिया) और 60 बोतलें (जिन पर "केवल चंडीगढ़ में बिक्री के लिए" लिखा था) बरामद की गईं। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और पंजाब आबकारी अधिनियम, 1914 के तहत समराला थाने में मामला दर्ज किया गया है।


Liquor-Was-Being-Refilled-In-Ludhiana-Two-Smugglers-Arrested-In-Another-Case-One-Caught-Doing-Illegal-Smuggling



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं